Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: पवन सिंह नहीं, ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी चुनाव!

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। सूत्रों के अनुसार, वे काराकाट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। ज्योति सिंह ने कुछ समय पहले प्रशांत किशोर से मुलाकात भी की थी।

बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर है। महागठबंधन हो या एनडीए, दोनों ही तरफ सियासी तापमान चढ़ा हुआ है। एनडीए ने सीट शेयरिंग की घोषणा कर दी है, वहीं महागठबंधन की तरफ से अभी घोषणा नहीं हुई है। इसी बीच, भोजपुरी फिल्म एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने चुनावी समर में उतरने का फैसला कर लिया है।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि ज्योति सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में काराकाट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने पर हामी भर दी है।

कुछ दिन पहले ज्योति सिंह ने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर से राजधानी में मुलाकात की थी। उसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि ज्योति सिंह जन सुराज की टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। हालांकि, जन सुराज की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी।

ज्योति सिंह पिछले कुछ दिनों से मीडिया में लगातार चर्चा में हैं। काराकाट विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी को लेकर उन्होंने कुछ माह पहले जनसंपर्क अभियान भी चलाया था, जिसमें नबीनगर और डेहरी में भी वे पहुंचीं।

इस बार बिहार चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। अब देखना है कि इस बार कौन किस पर भारी पड़ता है और कौन सत्ता के गलियारे तक पहुंचता है।