Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: पुराने चेहरों पर RJD का दांव, फैसल-मनोज को टिकट

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची जारी की है। पार्टी ने ढाका से फैसल रहमान और कल्याणपुर से मनोज कुमार को उम्मीदवार घोषित किया है। RJD ने एक बार फिर अपने पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है, जिससे संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह फैसला पार्टी के अनुभवी और विश्वसनीय कार्यकर्ताओं पर विश्वास का प्रतीक माना जा रहा है।

पूर्वी चंपारण की तीन सीटों पर RJD ने उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिनमें सभी परिचित चेहरे हैं। नरकटिया विधानसभा से पूर्व मंत्री डॉ. शमीम अहमद को प्रत्याशी बनाया गया है, जो दो बार इस सीट से जीत चुके हैं। ढाका से पूर्व विधायक फैसल रहमान को फिर टिकट दिया गया है। वहीं, कल्याणपुर से वर्तमान विधायक मनोज कुमार यादव को पुनः प्रत्याशी बनाया गया है। शेष सीटों पर जल्द घोषणा की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, इन तीनों को पार्टी का सिंबल दे दिया गया है।

गौरतलब है कि जिले की कुल 12 में से अब तक छह सीटों पर प्रत्याशी तय किए गए हैं। इनमें गोविंदगंज और रक्सौल से कांग्रेस तथा केसरिया से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) ने अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं। बाकी सीटों को लेकर मंथन जारी है।

VIP ने केसरिया से एमएलसी महेश्वर सिंह के पुत्र वरुण विजय को दिया टिकट

विकासशील इंसान पार्टी ने केसरिया विधानसभा से विधान पार्षद महेश्वर सिंह के पुत्र वरुण विजय को प्रत्याशी बनाया है। वरुण पहली बार विधानसभा चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। इससे पहले वे पैक्स अध्यक्ष रहे हैं और पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।