Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार चुनाव: शांतिपूर्ण वोटिंग को झारखंड पुलिस की 23 कंपनियां तैनात

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी |

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस ने 23 कंपनियां भेजी हैं। ये कंपनियां संवेदनशील इलाकों में बिहार पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगी। चुनाव आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान की तैयारियों में जुटा है। लक्ष्य है कि पूरा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो।

बिहार में चुनावी सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) और इंडियन रिजर्व बटालियन (आइआरबी) की 23 कंपनियां भेजी गई हैं। प्रत्येक कंपनी में 78 जवान हैं, जिनमें तीन दारोगा, 20 हवलदार, 52 जवान, दो रसोइये और एक झाड़ूकश शामिल हैं। कुल 1,794 जवान बिहार पहुंचे हैं। इनका नियंत्रण जैप-6 जमशेदपुर के कमांडेंट आनंद प्रकाश के पास रहेगा।

टीम प्रबंधन के लिए चार डीएसपी भी भेजे गए हैं — डीएसपी पतरस बरुआ, डेविड ए. डोडराय, अजय कुमार केसरी और ढिल्लू लोहार। सभी जवानों की वापसी 14 नवंबर के बाद होगी।

दीपावली और छठ पर छुट्टियां रद्द

राज्य में दीपावली और छठ को देखते हुए जवानों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। जो कंपनियां बिहार भेजी गई हैं, वे पहले राज्य के सामान्य इलाकों में तैनात थीं। संवेदनशील क्षेत्रों में पहले की तरह सुरक्षा व्यवस्था बरकरार रखी गई है। त्योहारों के दौरान सभी जिलों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अग्निशमन दस्ता भी पूरी तरह सतर्क है।

धार्मिक स्थलों के आसपास अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं ताकि सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की किसी भी कोशिश पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। वहीं, छठ घाटों, तालाबों और नदी-डैमों के पास एसडीआरएफ व एनडीआरएफ की टीमें भी तैनात रहेंगी।