Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार दिवस: आईपीआरडी पवेलियन में रिकॉडतोड़ सेल्फी

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

आईपीआरडी पवेलियन में 1200 से अधिक लोगों ने ली सेल्फी

-सूचना जनसंपर्क विभाग पवेलियन पर प्रधानमंत्री मोदी का टेम्पलेट बना लोकप्रिय** 

-    दर्शकों ने कहा मनोरंजक, यादगार और अलग अनुभव वाला पवेलियन* 
-     बिहार समाचार पत्रिका का किया गया निशुल्क वितरण*
 

पटना, बिहार दिवस के तीन दिवसीय भव्य आयोजन में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) के पवेलियन में वर्चुअल सेल्फी का जबरदस्त क्रेज देखा गया। 22 से 24 मार्च तक चले इस कार्यक्रम में 1200 से अधिक लोगों ने विभाग के इस स्टॉल पर इनोवेटिव वर्चुअल सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी ली। समापन दिवस 24 मार्च को सबसे अधिक भीड़ उमड़ी, जहां आगंतुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेम्पलेट वाली वर्चुअल सेल्फी लेने के लिए सबसे ज्यादा उत्साहित नजर आए। यह टेम्पलेट पूरे तीन दिनों में सबसे लोकप्रिय रहा। 

सैंकड़ों लोगों ने ली सेल्फी

पहले दिन (22 मार्च) यहां 300 से अधिक आगंतुक अनूठी सेल्फी लेने पहुंचे, अगले दिन यह संख्या बढ़कर 400 के आसपास पहुंच गई और आखिरी दिन करीब 500 लोगों ने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं अखबार में छपी तस्वीरों वाली सेल्फी का आनंद लिया। यहां कई लोग दोबारा अपने परिचितों की सेल्फी खिंचवाने पहुंचे। दर्शकों ने इसे मनोरंजक, यादगार और अलग अनुभव वाला प्रयास कहते हुए सराहा। 
 
बिहार समाचार पत्रिका का निशुल्क वितरण

इन तीन दिनों तक आईपीआरडी पवेलियन में आने वाले दर्शकों को बिहार सरकार की विभिन्न महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी विभिन्न स्टॉल्स के माध्यम से दी गई। साथ ही पुस्तक विक्रय केंद्र पर बिहार समाचार पत्रिका का निशुल्क वितरण भी किया गया। इसके अलावा, तीनों दिनों में लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियां भी आयोजित की गईं, जिन्होंने पवेलियन को और आकर्षक बना दिया।