Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार दिवस: एक ही जगह दिखेगा पूरा बिहार! गांधी मैदान में बनेंगे 5 बड़े टूरिस्ट स्पॉट के 3D मॉडल

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

अब 3D में देखिए बिहार के टॉप टूरिस्ट स्पॉट, गांधी मैदान बनेगा ‘मिनी बिहार’*

- इनमें पुनौराधाम मंदिर, बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप, बापू टावर, जू व नेचर सफारी और ग्लास ब्रिज शामिल 
- पटना गांधी मैदान में बनाया जाएगा पर्यटन सूचना केंद्र
- बिहार पर्यटन विकास निगम की ओर से लगेगा बिहारी व्यंजनों का स्टॉल

पटना, बिहार दिवस 2026 के अवसर पर गांधी मैदान में राज्य के प्रमुख पांच पर्यटन स्थलों की थ्री-डी प्रतिकृति का निर्माण किया जाएगा, जो आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। पर्यटन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार विभाग के पैवेलियन में राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से चुनिंदा स्थलों की आकर्षक थ्री-डी प्रतिकृति का निर्माण का कार्य प्रगति में है। जिन पर्यटक स्थलों का निर्माण किया जा रहा है, उसमें माता जानकी पुनौराधाम मंदिर सीतामढ़ी, बुद्ध सम्यक दर्शन स्तूप वैशाली, बापू टावर पटना, जू व नेचर सफारी राजगीर और ग्लास ब्रिज शामिल है। 
    
इन सभी पर्यटन स्थलों की प्रतिकृति की आकर्षक साज-सज्जा भी की जाएगी, जो बिहार पर्यटन के पैवेलियन में आने वाले सभी आगंतुकों का मन मोहेगी। इसके साथ ही पैवेलियन में पर्यटन सूचना केंद्र का भी निर्माण किया जाएगा। इस सूचना केंद्र के माध्यम से आगंतुकों को बिहार में पर्यटन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों  जानकारी दी जाएगी। इनमें बिहार टूरिजम पॉलिसी की जानकारी भी दी जाएगी। इन पैवेलियन में सेल्फी पॉइंट्स, एआर/वीआर डिवाइस, टच स्क्रीन कियोस्क जैसी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। इसके माध्यम से आगंतुक पर्यटन स्थलों में की गई तमाम आयोजनों का लुत्फ उठा सकेंगे।
    
बिहार पर्यटन विकास निगम की ओर से बिहारी व्यंजनों का पर आधारित फूड स्टॉल लगाई जाएगी। जिसमें प्रदेश के विभिन्न व्यंजनों को चखने का मौका मिलेगा।