Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार दिवस पर बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया

लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती।

सीवान/दरौदा बिहार दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में बच्चों एवं शिक्षकों ने प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया. प्रभातफेरी में शामिल छोटे-छोटे बच्चों ने दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, बाल विवाह जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर तख्तियां लेकर जोरदार नारे लगाए और गांव-समाज को जागरूक किया. इस दौरान विद्यार्थियों ने पोषण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को जागरूक किया और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया.

वहीं शिक्षकों ने आगामी 30 मार्च को आयोजित होने वाली शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी को लेकर अभिभावकों के बीच पर्चा वितरित किया, साथ ही 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नामांकन अभियान की जानकारी भी दी गई. प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय राय के रसूलपुर में प्रधान शिक्षिका पूनम गुप्ता, उमवि फतेहपुर में प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय कोडारी कला में प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय कौथुआसारंगपुर में रितु सिन्हा,  उच्च माध्यमिक विद्यालय करसौत में अनिल कुमार सिंह, नया प्राथमिक विद्यालय बसवरिया टोला में भागमुनी कुमारी, उमवि नंदा टोला में कमलेश्वर प्रसाद, उमवि अभूई कन्या में अजय भारती, उत्क्रमित मध्य विद्यालय पश्चिमी हड़सर में अवधकिशोर प्रसाद के नेतृत्व में प्रभातफेरी निकाली गई. इसके अलावा अन्य विद्यालयों में भी बिहार दिवस को लेकर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किए गए.