Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पवेलियन का निदेशक अनिल कुमार ने किया परिभ्रमण

स्टेट डेस्क, आकाश अस्थाना ।

- निदेशक ने कहा कि पवेलियन में आम जनता को सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है

पटना, बिहार दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग(आईपीआरडी) के पवेलियन का रविवार को विभागीय निदेशक अनिल कुमार ने परिभ्रमण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्ष बिहार दिवस का थीम "उन्नत बिहार, उज्जवल बिहार" रखा गया है। इस थीम के अनुरूप पवेलियन में आम जनता को सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। 

उन्होंने पवेलियन में लगी राज्य सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और कहा कि इस बार का बिहार दिवस कई मायनों में खास है। इसके साथ ही उन्होंने यहां वर्चुअल सेल्फी प्वांइट पर सेल्फी भी ली और कहा कि यह आगंतुकों के लिए नया और अनोखा अनुभव होगा। इस बार पवेलियन का मुख्य आकर्षण केंद्र वर्चुअल सेल्फी पॉइंट रहा, जहां दर्शकों की लंबी कतारें लगी दिखाई दीं। लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अखबारों में छपी अपनी तस्वीरों के साथ सेल्फी लेने के लिए उत्साहित नजर आए। यहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्यमंत्री के ‘सात निश्चय’ भाग 1, 2 और 3 की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। साथ ही, राज्य की विकास यात्रा को दर्शाते जीवंत चित्रों और वीडियो के माध्यम से प्रगति से भरी तस्वीरें प्रस्तुत की जा रहीं हैं।

पवेलियन में बिहार के इतिहास, संस्कृति और आधुनिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण पुस्तकें, पत्र-पत्रिकाएं और अन्य प्रकाशन सामाग्रियां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। विशेष रूप से बिहार समाचार पत्रिका का निशुल्क वितरण किया जा रहा है, जो आगंतुकों के बीच खासी लोकप्रिय हो रही है। कार्यक्रम के तीनों दिनों विभाग के पवेलियन में विशेष सांस्कृतिक आयोजन किया गया है। इनमें बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक नृत्य और गीत-संगीत की जीवंत प्रस्तुतियां दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर रहीं हैं। इसके अलावा, लोक कलाकारों द्वारा विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि विचारों को भी प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया। 

इस मौके पर विभाग के अपर सचिव राजीव कुमार सिंह, अपर सचिव विधुभूषण चौधरी, संयुक्त निदेशक रवि भूषण सहाय, विशेष कार्य पदाधिकारी(ओएसडी) कुमारिल सत्यनंदन, उपनिदेशक डॉ. नीना झा, उपनिदेशक लाल बाबू सिंह, उपनिदेशक सह नोडल पदाधिकारी डाॅ. सुनील कुमार पाठक, सहायक इलेक्ट्रॉनिक अभियंता रिचा रानी, सहायक निदेशक राजेश चंद्र व पवन सिन्हा, अन्य वरीय 
एवं कर्मी उपस्थित रहे।