Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर बवाल, राज्यसभा की कार्यवाही पूरे दिन स्थगित

स्टेट डेस्क, श्रेयांश पराशर | 

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष के तीखे विरोध और नारेबाजी के चलते शुक्रवार को राज्यसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित होती रही। अंततः दिनभर के लिए कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्षी दलों ने शुक्रवार को राज्यसभा में भारी हंगामा किया। विपक्ष ने इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मांग करते हुए कार्यवाही में व्यवधान डाला, जिससे सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी और अंत में इसे पूरे दिन के लिए स्थगित कर दिया गया।

कार्यवाही की शुरुआत से ही विपक्षी सदस्य नाराजगी जाहिर करते हुए एसआईआर को लेकर "वोट चोरी बंद करो", "एसआईआर पर हल्ला बोल" जैसे नारे लगाने लगे। उपसभापति हरिवंश ने बताया कि उन्हें विभिन्न दलों से 30 कार्य स्थगन प्रस्ताव मिले हैं, जिनमें बिहार के अलावा ओडिशा में महिलाओं पर हिंसा, बंगाल के श्रमिकों के साथ भेदभाव, छत्तीसगढ़ में नन की गिरफ्तारी, अमेरिकी आयात शुल्क, और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के कर्मचारियों की छुट्टी जैसे मुद्दे शामिल हैं।

बावजूद इसके, विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी नहीं रुकी। मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा जवाब देने की कोशिश भी नाकाम रही क्योंकि कुछ सुनाई नहीं दे सका। उपसभापति ने स्पष्ट किया कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और एसआईआर से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है, इसलिए इस पर चर्चा नहीं हो सकती।

हालात को देखते हुए उपसभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।