Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार मतदाता सूची पुनरीक्षण पर सुप्रीम कोर्ट 10 जुलाई को करेगा सुनवाई

स्टेट डेस्क , श्रेयांश पराशर |

बिहार विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस पर सवाल उठाते हुए कई याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की गई हैं, जिन पर अब 10 जुलाई को सुनवाई होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 10 जुलाई को सुनवाई करने का निर्णय लिया है। चुनाव आयोग के इस फैसले को संविधान और प्रक्रिया के अनुरूप न मानते हुए कई राजनीतिक दलों, सांसदों और संगठनों ने अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं।

न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जयमाला बागची की अवकाशकालीन पीठ ने वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल की इस मांग को स्वीकार किया कि मामले की शीघ्र सुनवाई की जाए। अब अदालत गुरुवार को इस मामले पर विचार करेगी।

बिहार में नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उससे पहले चुनाव आयोग ने मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण कराने का निर्णय लिया है। लेकिन इस फैसले का कई राजनीतिक दलों और नागरिक संगठनों ने विरोध किया है। उनका तर्क है कि इससे समय पर और निष्पक्ष प्रक्रिया नहीं हो पाएगी, और बड़ी संख्या में मतदाता अपने मताधिकार से वंचित हो सकते हैं।

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, आरजेडी सांसद मनोज झा, एडीआर, पीयूसीएल और योगेंद्र यादव जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस पर सवाल उठाते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दायर की हैं। उनका कहना है कि 24 जून को चुनाव आयोग द्वारा लिया गया यह फैसला संविधान के अनुच्छेदों का उल्लंघन करता है।

अब सभी की निगाहें 10 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर टिकी हैं, जो इस विवाद की दिशा तय करेगी।