Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: मधुरेन्द्र ने पता पर मेजर ध्यानचंद का तस्वीर उकेर दी अनोखी श्रद्धांजलि

लोकल डेस्क, एन. के. सिंह |

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने पता पर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर उकेर दी अनोखी श्रद्धांजलि, लिखा आई लव हॉकी...

राजगीर, नालंदा: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर देशभर में 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा हैं। इसी खास दिन से मगध सम्राट राजा जरासंध की ऐतिहासिक भूमि राजगीर में पहली बार पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 की शुरुआत हो रहीं हैं। इसको लेकर एक बार फिर से उत्साहित हुए देश चर्चित अंतर्राष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले भारत एवं विश्व हॉकी जगत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके सम्मान में पता पर आकृति बनाकर अनोखी श्रद्धांजलि दिया हैं। इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपने 5 घंटे के कठिन मेहनत के बाद दुनिया के सबसे छोटी 3 सेंटीमीटर वाले पीपल के हरे पत्ता पर अत्यधिक सूक्ष्म और बारीक रूप से मेजर ध्यानचंद का तस्वीर बनाकर लिखा "आई लव हॉकी, बिहार हैं तैयार" यह तस्वीर देखते ही दें शोशल मिडिया पर वाइरल हो गयी हैं।

वही सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने मिडिया को बताया कि 29 अगस्त को बिहार में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उनके सम्मान में एशिया हॉकी कप आयोजित किया है। इसके लिए बिहार सरकार के खेल विभाग को धन्यवाद देता हूँ। मुझे विश्वास हैं कि यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगा।

बता दें कि सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की यह कलाकृति हॉकी के महानायक मेजर ध्यानचंद को समर्पित है और इसका उद्देश्य पूरे देश में फिट इंडिया मिशन के माध्यम से शारीरिक गतिविधि, सामुदायिक सहभागिता और खेल भावना को प्रोत्साहित करना है।

गौरतलब हो कि राजकीय खेल अकादमी सह  खेल परिसर राजगीर में हॉकी एशिया कप 2025 का आयोजन दिनांक 29 अगस्त  से 7 सितम्बर 2025 तक चलने वाली पुरुष हॉकी प्रतियोगिता में भारत, चीन, जापान , चीन ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, कज़ाख़िस्तान एवं बांग्लादेश समेत कुल आठ देशों की टीमें भाग ले रहीं हैं। यह बिहार के गर्व की बात हैं।

मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सैकड़ो राजनैतिक हस्तियों और खेल प्रेमियों ने भी ने बिहार में आयोजित हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों और टीमों को शुभकामनाएं दीं।