Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में 18 IPS अधिकारियों का तबादला, भोजपुर-सीवान समेत कई जिलों के SP बदले

स्टेट डेस्क, श्वेता प्रिया।

पटना। बिहार सरकार ने मंगलवार को पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इस बदलाव में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए हैं। खास तौर पर सीवान, भोजपुर, रोहतास, सारण और नालंदा की पुलिस कमान में बदलाव किया गया है।

तबादले के तहत सीवान के SP पूरण कुमार झा को नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा में बिहार पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। उनकी जगह नालंदा के SP भरत सोनी को सीवान का नया SP बनाया गया है। वहीं भोजपुर के SP मिस्टर राज का तबादला कर उन्हें रोहतास का SP बनाया गया है। भोजपुर की जिम्मेदारी अब अवधेश दीक्षित संभालेंगे।

इसके अलावा रोहतास के SP रौशन कुमार को सारण का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं सारण के SSP रहे विनीत कुमार को आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS), बिहार में SP की जिम्मेदारी दी गई है।

यह पुलिस प्रशासन में फेरबदल ऐसे समय हुआ है, जब सीवान में छात्र प्रदर्शन के दौरान AK-47 से कथित फायरिंग और भोजपुर में भरत तिवारी मुठभेड़ को लेकर पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठे थे। इन घटनाओं के बाद दोनों जिलों के पुलिस नेतृत्व में बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सरकार के इस फेरबदल से कई जिलों में पुलिस प्रशासन की नई टीम सामने आई है। माना जा रहा है कि नई तैनाती के जरिए कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिस प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया है।