Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में 70 हज़ार करोड़ का गबन, कांग्रेस का नीतीश–भाजपा सरकार पर हमला

स्टेट डेस्क |

पटना: कैग की नई रिपोर्ट को आधार बनाकर कांग्रेस ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ई० शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार और भाजपा ने मिलकर राज्य का एक तिहाई बजट, करीब 70 हज़ार करोड़ रुपये, लापता कर दिया।

गप्पू राय ने बुधवार को गांधी आश्रम में पत्रकारों से कहा कि 31 मार्च 2024 तक 49,649 उपयोगिता प्रमाणपत्र (UCs) जमा नहीं किए गए, जिनकी कुल राशि ₹70,877 करोड़ है। उन्होंने कहा, “इतना बड़ा डाका आज़ाद भारत में पहले कभी नहीं पड़ा। यह गरीबों और पिछड़ों के हक पर सीधा डाका है।”

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि सबसे अधिक राशि पंचायती राज विभाग में ₹28,154 करोड़ की है, जबकि शिक्षा, शहरी विकास, ग्रामीण विकास और कृषि विभागों में भी हज़ारों करोड़ रुपये का हिसाब नहीं है।

गप्पू राय ने यह भी कहा कि बीते पाँच वर्षों में राज्य सरकार ने ₹3.59 लाख करोड़ रुपये की बजट राशि खर्च ही नहीं की, जिसमें 40% हिस्सा केंद्र प्रायोजित योजनाओं का था। शिक्षा और पोषण जैसी योजनाएँ सबसे अधिक प्रभावित हुईं। “अगर यह राशि खर्च होती तो बिहार में पुल, सड़कें, स्कूल और अस्पताल खड़े किए जा सकते थे,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस ने इसे भाजपा-जेडीयू सरकार की “नाकामी और आकंठ भ्रष्टाचार” करार दिया है। प्रेस वार्ता में ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रो. विजय शंकर पांडेय, शैलेन्द्र कुमार सिंह, धनंजय तिवारी, बजेन्द्र तिवारी और रंजन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।