Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ नौकरी और हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज: सीएम नीतीश

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार।

सिवान, 22 जनवरी। केंद्र सरकार के सहयोग से विकास और रोजगार के बल पर बिहार तेजी से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। अगले पांच वर्षों में इतने रोजगार और उद्योग धंधे स्थापित किए जाएंगे कि राज्य से गरीबी समाप्त कर दी जाएगी तथा देश के विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। पांच वर्ष में एक करोड़ लोगों को नौकरी व रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं, उच्च शिक्षा के लिए सर्वप्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। यह बातें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में गुरुवार को सिवान के राजेंद्र स्टेडियम में जनसंवाद के दौरान कही।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि 24 नवंबर 2005 को एनडीए की सरकार बनने के बाद से प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। इससे पहले क्या था यह किसी से छुपा नहीं है। एनडीए की सरकार ने शांति और सुरक्षा का माहौल बनाने का काम किया। सामाजिक विवादों में कमी आई है और लोग बिना डर के अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। पहले सिर्फ हिंदू-मुस्लिम कर विवाद कराया जाता था, जिसे हमलोगों ने बंद कराया। आज पूरे प्रदेश में शांति और अमन का माहौल है।

उन्होंने सरकारी योजनाओं का खाका जनसंवाद के दौरान जनता को संबोधित करते हुए रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर की छत पर मुफ्त सोलर लाइट लगाई जाएगी। कृषि रोड मैप से अनाज, फल-सब्जी, दूध, अंडा, मांस और मछली उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि भी हुई है।

उन्होंने सरकार की आगामी कार्य योजना की भी विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने 201.83 करोड़ की लागत वाले 71 विकासात्मक व कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। इसके पूर्व जिला मुख्यालय के पंचमंदिरा में जल जीवन हरियाली पार्क का निरीक्षण किया और पोखरा में रंगीन मछलियां भी छोड़ीं। साथ ही सिवान-आंदर मुख्य पथ का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने पदाधिकारियों के साथ प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं सहित अन्य जनोपयोगी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। निर्देश दिया कि सभी कार्य ससमय पूर्ण हो जाने चाहिए, इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री ने सबसे पहले मैरवा के भोपतपुरा में निर्माणाधीन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही ओपीडी भवन का भी उद्घाटन किया।

वहीं, सभा को उप मुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन विभाग के मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य सह विधि मंत्री मंगल पांडेय, सहकारिता विभाग के मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार सहित अन्य ने संबोधित किया।

मौके पर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सांसद विजयलक्ष्मी देवी, महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, विधायक भीष्म प्रताप सिंह, विष्णुदेव पासवान, हेमनारायण साह, कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह, पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।