Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में भुंजा पार्टी कौन? निशांत कुमार को राजनीति से दूर रखने का आरोप

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार में भुंजा पार्टी कौन? निशांत कुमार को राजनीति से दूर रखने का आरोप, तेजस्वी ने शाह-मोदी को भी घेरा

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी द्वारा आयोग गठन में आरएसएस कोटा की बात कहे जाने के बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बुधवार को बयान दिया कि अशोक चौधरी ने स्वयं स्वीकार किया है कि बिहार में आरएसएस कोटा लागू है। उन्होंने यह भी कहा कि खुद अशोक चौधरी के दामाद सायण कुणाल को इसी आरएसएस कोटे के तहत नवगठित आयोग में शामिल किया गया है। साथ ही तेजस्वी ने यह आरोप भी लगाया कि नीतीश कुमार के करीबी नेता ही उनके बेटे निशांत कुमार को राजनीति में आने से रोक रहे हैं।

तेजस्वी ने अशोक चौधरी का नाम लिए बिना कहा कि जेडीयू कोटे से आने वाले एक मंत्री ने खुद यह पुष्टि की है कि राज्य में आरएसएस का कोटा चल रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि बिहार में और कहां-कहां आरएसएस का कोटा प्रभावी है। जब एक मंत्री खुद कह रहे हैं कि उनके दामाद को इस कोटे से नियुक्ति मिली है, तो अब और क्या कहा जा सकता है?

'निशांत को राजनीति में आने से रोकने की साजिश'
तेजस्वी ने आगे कहा कि जो लोग मुख्यमंत्री के करीबी हैं, जिन्हें उन्होंने ‘भुंजा पार्टी’ कहा, उन्हें ऐसा लगने लगा है कि मुख्यमंत्री की वर्तमान हालत उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। संजय झा ने अपनी दोनों बेटियों को व्यवस्था में सेट कर लिया है, अशोक चौधरी ने अपने बच्चों को स्थान दिलवा दिया है, दीपक जी ने अपनी पत्नी को नियुक्त करवा दिया। ऐसे में जब निशांत कुमार राजनीति में आना चाह रहे हैं तो यही भुंजा पार्टी के लोग असहजता महसूस कर रहे हैं और षड्यंत्र के ज़रिए उन्हें रोकना चाहते हैं।

तेजस्वी का आरोप था कि मुख्यमंत्री की अचेत स्थिति का लाभ उठाकर ये लोग अपना हित साध रहे हैं। उनका कहना था कि यह भुंजा पार्टी अपने जमाई-बेटी-रिश्तेदारों को पदों पर बैठा चुकी है। अमित शाह और इन भुंजा पार्टी के लोगों की मंशा है कि किसी भी तरह निशांत कुमार राजनीति में न आ सकें, ताकि सत्ता की मलाई केवल वही खा सकें। उन्हें लगता है कि उन्हें इश्वरीय आशीर्वाद प्राप्त हो गया है। मुख्यमंत्री की स्थिति का फायदा उठाकर यह सब हो रहा है।

'बीजेपी-जेडीयू को गिरते देख रहे हैं'
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि बिहार में ट्रांसफर-पोस्टिंग किस प्रकार हो रहा है, यह किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा कि वह केवल इसीलिए अभी चुप हैं कि बीजेपी और जेडीयू के नेता कितनी गिरावट तक जाएंगे। जब ये लोग पूरी तरह नीचे गिर जाएंगे और जितनी गालियाँ देनी हैं, दे लेंगे—उसके बाद वह एक-एक व्यक्ति का हिसाब जनता के सामने पेश करेंगे।

‘NDA का मतलब: नेशनल दामाद आयोग’
तेजस्वी ने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि जब वह बिहार आएंगे तो क्या वे तीनों जमाई, संतोष मांझी के जीजा, अशोक चौधरी के दामाद और चिराग पासवान के जीजाजी को मंच पर बुलाकर माला पहनाएंगे? उन्होंने व्यंग्य में कहा कि NDA का मतलब अब ‘नेशनल दामाद आयोग’ हो गया है।