Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार में वज्रपात का कहर, 9 लोगों की मौत; मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख मुआवजा

स्टेट डेस्क,श्वेता प्रिया। 

पटना। बिहार में मानसून के बीच आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। राज्य के बांका, लखीसराय और पटना जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में कम-से-कम 9 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद प्रभावित इलाकों में शोक का माहौल है।

सबसे दर्दनाक घटना बांका जिले में सामने आई, जहां एक ही परिवार की तीन महिलाओं की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, तीनों महिलाएं घटना के समय घर के बाहर थीं। अचानक बिजली गिरने से तीनों इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।

वज्रपात की अन्य घटनाओं में लखीसराय और पटना जिलों में भी लोगों की जान गई है। लगातार बारिश और गरज-चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये की सहायता

हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुख जताया है। सरकार ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रशासन को प्रभावित परिवारों तक राहत राशि पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

बारिश और गरज-चमक के दौरान लोगों को खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी गई है। मौसम खराब होने पर सुरक्षित स्थान पर रहने और आकाशीय बिजली से बचाव के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।