Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बिहार: राजस्व कर्मियों के तबादले एवं सस्पेंशन पर 20 सितंबर तक रोक

स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार |

बिहार में राजस्व कर्मियों के ट्रांसफर पर रोक लगाई गई है और अगले एक महीने तक कर्मियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। राज्य में चल रहे राजस्व महाभियान को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर यह जानकारी दी है।

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने तबादलों और अनुशासनात्मक कार्रवाई पर रोक लगाई है। जिन राजस्व कर्मियों का हाल ही में एक अंचल से दूसरे अंचल में ट्रांसफर हुआ है, उन्हें उनके पुराने हल्के में ही प्रतिनियुक्त किया जाएगा क्योंकि नए हलके के बारे में अपरिचित होने के कारण जमाबंदी वितरण और शिविर में आवेदन लेने में परेशानी और देरी हो रही है। 

पत्र में यह भी कहा गया है कि राजस्व महाभियान की सफलता के लिए 20 सितंबर तक किसी भी कर्मचारी का निलंबन या अनुशासनात्मक कार्रवाई तब तक नहीं की जाएगी जब तक कि परिस्थिति अत्यंत आवश्यक न हो। विभाग का मानना है कि इस दौरान कार्रवाई से नकारात्मक तत्व सक्रिय हो सकते हैं, जो अभियान की गति को प्रभावित कर सकते हैं।

बिहार सरकार ने 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महाभियान शुरू किया है। इस दौरान गांव-टोलों में शिविर लगाकर उन रैयतों के जमीन के कागजात में सुधार करने की सुविधा दी जा रही है, जिनके दस्तावेजों में गलतियां हैं। इसमें खाता, खेसरा, रकबा आदि की सहीगोई शामिल है।