Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीड़ी देने से इनकार पर सुपौल में वृद्ध महिला की पीट-पीटकर हत्या

स्टेट डेस्क, आर्या कुमारी।

सुपौल: जिले के छातापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लालगंज तिलाठी पंचायत के सरदार टोला में रविवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। बीड़ी देने से इनकार करने पर नशे में धुत दो युवकों ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला सुगिया देवी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी। घटना के बाद दोनों आरोपित मौके से फरार हो गए।

मृतका की पहचान मसोमात सुगिया देवी, पति स्वर्गीय जगदेव सरदार के रूप में हुई है। वह अपने घर के दरवाजे पर छोटी किराना दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करती थीं। स्वजनों के अनुसार, रात करीब नौ बजे गांव के ही आशीष और सौरभ नामक युवक नशे की हालत में दुकान पर पहुंचे और बंद दुकान खुलवाकर बीड़ी मांगने लगे।

बीड़ी उपलब्ध न होने की बात कहने पर दोनों युवक उग्र हो गए और पहले मृतका के पोतों सत्यम और बीकेएम के साथ मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचीं सुगिया देवी को आरोपितों ने धक्का देकर गिरा दिया और लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा। गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बाद में पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। स्वजनों ने बताया कि दोनों आरोपित युवक नशेड़ी प्रवृत्ति के हैं और पहले भी मृतका से झगड़ा कर चुके थे।

घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। वहीं, दाह-संस्कार के दौरान मृतका के पुत्र रामकिशोर सरदार की तबीयत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।