Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीपी उद्यान हरियाली पार्क में बदला, वीरगंज के सौंदर्य को नया आयाम

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: वीरगंज महानगरपालिका ने शहर के सौंदर्य वृद्धि और पर्यावरणीय सुधार को प्राथमिकता देते हुए बीपी उद्यान को एक व्यवस्थित हरियाली पार्क के रूप में विकसित करने का कार्य तेज कर दिया है।

लंबे समय से अव्यवस्थित और अतिक्रमण की चपेट में रहे इस क्षेत्र को अब स्वच्छ, खुला और आकर्षक सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्तमान में उद्यान क्षेत्र में मिट्टी भराई, जमीन समतलीकरण और नियमित सिंचाई का कार्य जारी है।

महानगरपालिका के अनुसार अगले चरण में घास (दूब) रोपण, विभिन्न प्रजातियों के फूल एवं पौधों का रोपण तथा हरियाली प्रबंधन को और व्यवस्थित किया जाएगा। इससे पार्क को प्राकृतिक रूप से सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की अपेक्षा है।
मेयर राजेशमान सिंह ने कहा कि यह परियोजना केवल पार्क निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि समग्र शहरी जीवन स्तर को ऊपर उठाने का एक अभियान है। उनके अनुसार बीपी उद्यान को आधुनिक, स्वच्छ और सुव्यवस्थित हरियाली पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा, जो शहर के सौंदर्य को बढ़ाने के साथ-साथ नागरिकों को स्वच्छ वातावरण और विश्राम के लिए खुला स्थान उपलब्ध कराएगा।

उन्होंने विश्वास जताया कि पार्क निर्माण से तापमान नियंत्रण, प्रदूषण में कमी और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा मिलेगा।
महानगरपालिका ने पार्क के भीतर पैदल मार्ग, विश्राम स्थल, फूलों की क्यारियां और हरित क्षेत्र का सुव्यवस्थित ढांचा विकसित करने की योजना बनाई है। इसके साथ ही पार्क के उत्तरी हिस्से में स्थित पुराने रेलवे लाइन क्षेत्र में रेलवे संग्रहालय बनाने की योजना भी आगे बढ़ाई जा रही है। ऐतिहासिक महत्व को दर्शाने के लिए जनकपुर से पुराना रेल इंजन लाकर संग्रहालय में रखा जाएगा।

वीरगंज महानगरपालिका के हरियाली संयोजक जय प्रकाश खेतान के अनुसार महानगरपालिका ने इससे पहले वीरगंज भंसार क्षेत्र में भी वृक्षारोपण कर शहर की हरियाली बढ़ाने का प्रयास किया था।
बीपी उद्यान का हरियाली पार्क निर्माण पूरा होने के बाद वीरगंज में शहरी सौंदर्य वृद्धि, पर्यावरण संरक्षण और आंतरिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।