Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: अलग-अलग स्थानों पर रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

  • 10 महिलाओं सहित 79 लोगों ने किया रक्तदान।

वीरगंज: ब्रह्माकुमारी संस्था की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी डा. दादी प्रकाशमणिजी की 99वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज वीरगंज के आयोजन में रक्तदान तथा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ। वीरगंज महानगरपालिका–2 छपकैया स्थित विश्वदर्शन भवन परिसर में आयोजित शिविर में आम लोगों ने रक्तदान करने के साथ ही निःशुल्क नेत्र परीक्षण की सुविधा भी ली। मानवीय सेवा की भावना को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज वीरगंज की प्रमुख राजयोगिनी रबिना दीदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में सशस्त्र प्रहरी 13 नंबर गण के प्रमुख एसपी मोहन बस्नेत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में श्रीमती मधु राणा, नेपाल इनोवेटिव सोसाइटी वीरगंज के अध्यक्ष कमल चौगाई, नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष बृजकिशोर पटेल, गयासुद्दीन ठाकुराई सहित अन्य लोगों की उपस्थिति रही। किरण आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित नेत्र परीक्षण शिविर में प्रतिभागियों की निःशुल्क आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान आंखों से संबंधित समस्या पाए गए लोगों को आवश्यक परामर्श भी प्रदान किया गया।

इसी क्रम में ब्रह्माकुमारीज वीरगंज के आयोजन में हुए रक्तदान कार्यक्रम में 5 महिलाओं सहित 43 लोगों ने रक्तदान किया। इसी तरह ब्रह्माकुमारीज सिमरा के आयोजन में 5 महिलाओं सहित 34 लोगों ने रक्तदान किया, जबकि भाथा बाबा मंदिर के आयोजन में 2 लोगों ने रक्तदान किया।

इस प्रकार तीन अलग-अलग स्थानों पर आयोजित रक्तदान कार्यक्रमों में कुल 10 महिलाओं सहित 79 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान एवं नेत्र परीक्षण जैसे सामाजिक तथा मानवीय सेवामूलक कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में सकारात्मक योगदान देने के उद्देश्य से शिविर आयोजित किया गया था। ब्रह्माकुमारीज वीरगंज के अनुसार सुबह 8 बजे से शुरू हुआ शिविर दोपहर 1 बजे तक संचालित हुआ।