Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: नागरिक सुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: “हर प्रहर, गाँव और नगरी टोल-टोल में नेपाल प्रहरी समुदाय–प्रहरी साझेदारी” कार्यक्रम के अंतर्गत बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 5 स्थित कुम्हालटोल में नागरिक सुनवाई एवं जनसंवाद कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 5 के वडाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया रहे।

यह कार्यक्रम सामुदायिक सेवा केन्द्र तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा, कुम्हालटोल एवं वडा प्रहरी कार्यालय बिर्ता के संयुक्त आयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सामुदायिक सेवा केन्द्र तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा, कुम्हालटोल के अध्यक्ष रमेश चौधरी ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथियों में वडा प्रहरी कार्यालय बिर्ता के प्रमुख प्रहरी निरीक्षक बिक्रम सुबेदी तथा जिला ट्राफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख युवराज कटवाल उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ा अध्यक्ष प्रदीप चौरसिया ने कहा कि समाज में शांति एवं सुरक्षा कायम रखने में समुदाय और पुलिस के बीच सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी प्रकार कार्यक्रम में सामुदायिक सेवा केन्द्र तथा सामुदायिक प्रहरी सेवा, कुम्हालटोल के सचिव श्रवण बहादुर रायमाझी, सलाहकार मार्टिन मोक्तान, आजीवन सदस्य अभिलाष गुप्ता, टोल सुधार समाज कुम्हालटोल के अध्यक्ष नन्दलाल राउत अहिर, वीरगंज कपड़ा बैंक के अध्यक्ष लालबाबू सिंह, वार्ड नंबर 5 के सदस्य मनोज साह, संजु दाहाल, सुशील बर्णबाल, रामु रायमाझी सहित अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुनलाईट स्कूल के विद्यार्थियों की उल्लेखनीय सहभागिता रही। विद्यार्थियों एवं स्थानीय नागरिकों ने बढ़ती ट्राफिक समस्या, नशा दुव्र्यसन, सार्वजनिक सुरक्षा तथा समुदाय–पुलिस साझेदारी से जुड़े विभिन्न प्रश्न एवं जिज्ञासाएँ रखीं।

उपस्थित प्रहरी अधिकारियों ने सभी प्रश्नों का स्पष्ट एवं व्यवहारिक उत्तर दिया। वक्ताओं ने कहा कि समुदाय की सक्रिय सहभागिता के बिना समाज में शांति, सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण संभव नहीं है। उन्होंने समुदाय और पुलिस के बीच विश्वास एवं सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों को प्रभावकारी बताया। कार्यक्रम का संचालन मुनलाईट स्कूल के संस्थापक श्याम केसी ने किया।