Ad Image
Ad Image
असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त || प. बंगाल: रुझानों में बीजेपी को भारी बहुमत, भाजपा को 194 पर बढ़त जबकि तृणमूल को 98 पर बढ़त || प. बंगाल: शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त, तृणमूल पीछे || SC ने हिमांता सरमा मामले में पवन खेड़ा को अग्रिम जमानत दी || मोतिहारी: घोड़ासहन में संगठित साइबर आर्थिक अपराध नेक्सस का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार || रक्सौल बॉर्डर से 12 हजार नशीली सुई समेत 2 इंटरनेशनल तस्कर गिरफ्तार || प. बंगाल: ममता बनर्जी ने एक्जिट पोल किया खारिज, काउंटिंग में सतर्कता का संदेश || MP के धार में इंदौर - अहमदाबाद हाईवे पर बड़ा सड़क हादसा, 16 की मौत

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: नारायणी रंगशाला रोड पर सफाई अभियान सम्पन्न

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: ग्रीनसिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र आदर्शनगर, बीरगंज महानगरपालिका और गौतम माध्यमिक विद्यालय के संयुक्त आयोजन में बीरगंज स्थित नारायणी रंगशाला जाने वाले सड़क खंड पर एक विशाल सफाई अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बीरगंज महानगरपालिका के वार्ड नंबर 13 के अंतर्गत आने वाले इस क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र आदर्शनगर के अध्यक्ष जयप्रकाश खेतान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में गौतम माध्यमिक विद्यालय के प्रिंसिपल गणेश क्षेत्री, शिक्षक रमेश शर्मा, ललित कर्ण, सौराज प्रधान सहित विद्यार्थियों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। इस अवसर पर बीरगंज महानगरपालिका के मेयर राजेशमान सिंह की विशेष उपस्थिति भी रही। इसके अलावा सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र के पदाधिकारी, जिला ट्रैफिक प्रहरी कार्यालय पर्सा के प्रमुख युबराज कटवाल, सशस्त्र प्रहरी बल 13 गण से डीएसपी मोहन निरौला, जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा के डीएसपी राजु कार्की, नगर प्रहरी प्रमुख हरि भुसाल तथा नगर प्रहरी के जवानों की भी सक्रिय सहभागिता रही।
इस सफाई अभियान के माध्यम से नारायणी रंगशाला के आसपास के सड़क क्षेत्र को साफ किया गया। साथ ही, पर्यावरणीय स्वच्छता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखने पर सहभागीगण ने जोर दिया।