Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: पब्लिक कॉलेज की 25 वर्षों की शैक्षणिक यात्रा

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से हजारों विद्यार्थियों का भविष्य निर्माण।

रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज स्थित प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था बीरगंज पब्लिक कॉलेज ने अपनी 25 वीं शैक्षणिक यात्रा सफलतापूर्वक पूर्ण होने के अवसर पर कक्षा 11 और 12 की परीक्षा देकर बैठे विद्यार्थियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। 

“Celebrating 25 Years of Academic Excellence” थीम के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में कॉलेज द्वारा पिछले 25 वर्षों से निरंतर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर हजारों विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने की चर्चा की गई।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि कॉलेज ने विद्यार्थियों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर व्यावहारिक, नैतिक एवं प्रतिस्पर्धात्मक शिक्षा भी प्रदान की है। कॉलेज से अध्ययन पूरा कर चुके विद्यार्थी आज बैंकिंग क्षेत्र, बड़े उद्योग एवं कंपनियों, पुलिस प्रशासन, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी तथा विभिन्न सरकारी सेवाओं में सफलतापूर्वक कार्यरत हैं।कार्यक्रम कॉलेज के संस्थापक तथा मधेश विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. दिपक शाक्य की अध्यक्षता एवं वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष हरि गौतम के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रोशन गुप्ता, कबिता खड़का, प्रोफेसर हरि रत्न तुलाधर तथा बासु कर्ण सहित शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि हरि गौतम ने कहा कि शिक्षा समाज परिवर्तन का प्रमुख आधार है तथा वीरगंज पब्लिक कॉलेज पिछले 25 वर्षों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से दक्ष जनशक्ति तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा कि कॉलेज विद्यार्थियों को व्यावहारिक, नैतिक एवं आधुनिक शिक्षा प्रदान कर समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।

वहीं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. दिपक शाक्य ने कहा कि कॉलेज स्थापना काल से ही अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देता आ रहा है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में आधुनिक एवं तकनीक-मैत्री शिक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दीं। साथ ही कॉलेज की 25 वर्षों की शैक्षिक उपलब्धियों एवं सफल यात्रा को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने कॉलेज के प्रति आभार व्यक्त किया।