Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज में ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने पर विशेष कार्यक्रम

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

सामूहिक गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश

रक्सौल / बीरगंज। भारत की राष्ट्रीय भावना और देशभक्ति के प्रतीक राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत के महावाणिज्य दूतावास, बीरगंज द्वारा मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीरगंज स्थित सैनिक बैरक के समीप क्लासिक बैंक्वेट में आयोजित यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

‘मातृभूमि के प्रति आध्यात्मिक एवं देशभक्तिपूर्ण समर्पण’ की भावना के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का स्मरण किया गया। इस दौरान इसके ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रनिर्माण में योगदान पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया गया तथा विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियाँ भी प्रस्तुत की गईं।

कार्यक्रम में चिल्ड्रेन वर्ल्ड माध्यमिक विद्यालय, ज्ञानदा एकेडमी वीरगंज तथा डीएवी आरबी केडिया विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभावशाली सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीरगंज के लिए भारत के महावाणिज्यदूत डी. एस. मीना ने कहा कि ‘वन्दे  मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एकता, मातृभूमि के प्रति सम्मान और गहन देशभक्ति की भावना से जुड़ी एक अमूल्य धरोहर है। उन्होंने कहा कि इसकी रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने का यह ऐतिहासिक अवसर नई पीढ़ी के लिए इसके इतिहास, भावनात्मक महत्व और राष्ट्र के प्रति समर्पण को समझने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

महावाणिज्यदूत मीना ने यह भी उल्लेख किया कि नेपाल और भारत के बीच सदियों से विद्यमान ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं जनस्तरीय संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में बीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ के उपाध्यक्ष माधव राजपाल, ज्येष्ठ नागरिक समाज के अध्यक्ष जगदीश शर्मा, नेपाल पत्रकार महासंघ पर्सा के सदस्य राहुल गुप्ता, लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 322 ई के जोनल चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन एवं भारत विकास परिषद्, रक्सौल के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ, लायन राधेश्याम खेतान,लायन राजकुमार सिंधी,लायन पिया सिंह, लायन गुड्डी जोशी सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, उद्योगपति, व्यवसायी, समाजसेवी तथा स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अपने बधाई संदेश में भारत विकास परिषद् शाखा - रक्सौल के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी ने कहा कि देश से बाहर ऐसे आयोजन से स्थानीय भारतवासियों में साथ ही वहां के लोगों को भी भारत की गौरवशाली परंपरा एवं देशभक्ति का जज्बा पता चलता है तथा और अधिक प्रगाढ़ भी होता है। 

उपस्थित लोगों ने ‘वन्दे मातरम्’ में निहित राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति समर्पण की भावना को आत्मसात करने तथा नेपाल और भारत के बीच सदियों पुराने सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन भारत के महावाणिज्य दूतावास, वीरगंज के वाणिज्य दूत मनीष दास ने किया। कार्यक्रम विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।