लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।
रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 7 अंतर्गत रेलवे रोड कुम्हालटोल स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में आज से ‘श्री श्री 108 श्रीराम महायज्ञ एवं भव्य श्रीराम कथा’ विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है।
धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक महत्व से जुड़े इस महायज्ञ का आयोजन अप्रैल 22 से 30 अप्रैल तक किया जाएगा, ऐसा आयोजक समिति ने जानकारी दी है।महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही पहले दिन श्रद्धालुओं की व्यापक सहभागिता में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों का परिक्रमा करते हुए घड़िअर्वा पोखरी पहुंची, जहां जल भरा गया। इसके बाद पुनः नगर परिक्रमा करते हुए कलशों को यज्ञ स्थल पर लाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।
कलश यात्रा में महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भजन-कीर्तन करते हुए सहभागिता निभाई, जबकि स्थानीय निवासी, श्रद्धालु और धर्मप्रेमियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे क्षेत्र में धार्मिक और भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।यज्ञ अवधि के दौरान प्रतिदिन पूजा, हवन, श्रीराम कथा वाचन तथा विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही देश के विभिन्न स्थानों से आए पंडित एवं कथावाचकों द्वारा प्रवचन कार्यक्रम भी निर्धारित किया गया है। आयोजक समिति के अनुसार इस महायज्ञ से धार्मिक चेतना का विकास होने के साथ-साथ सामाजिक एकता और सद्भाव को भी मजबूती मिलेगी। श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सहभागी होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया गया है।







