Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: रोग निगरानी पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज समुदाय में उत्पन्न हो सकने वाले अप्रत्याशित जनस्वास्थ्य जोखिमों की समय पर पहचान और नियंत्रण के उद्देश्य से वीरगंज महानगरपालिका में समुदाय आधारित रोग निगरानी प्रणाली संबंधी अभिमुखीकरण कार्यक्रम संपन्न हुआ है।यह कार्यक्रम वीरगंज महानगरपालिका के स्वास्थ्य तथा सामाजिक विकास महाशाखा अंतर्गत जनस्वास्थ्य प्रवर्द्धन शाखा के आयोजन में तथा PHRD नेपाल और UNICEF के प्राविधिक एवं आर्थिक सहयोग से वार्ड नं. 5 कुम्हालटोल स्थित आधारभूत स्वास्थ्य सेवा केंद्र में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसी भी अप्रत्याशित जनस्वास्थ्य घटना या रोग के लक्षण दिखाई देने पर समय पर सूचना देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिभागियों को बताया गया कि आम नागरिकों, महिला सामुदायिक स्वास्थ्य स्वयंसेविकाओं, सामाजिक अगुवाओं तथा जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका के बिना ऐसी प्रणाली प्रभावी नहीं हो सकती।

सहभागियों से अपील की गई कि अपने टोल या समाज में कोई असामान्य स्वास्थ्य समस्या या रोग के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्था में फोन, एसएमएस या प्रत्यक्ष रूप से जानकारी दें। साथ ही स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्रालय द्वारा संचालित निःशुल्क हेल्पलाइन सेवा ‘हेलो स्वास्थ्य 1115’ पर भी सूचना दी जा सकती है।कार्यक्रम के प्रशिक्षक राजीव चौधरी तथा आधारभूत स्वास्थ्य सेवा केंद्र कुम्हालटोल–5 के राज कुमार मंडल ने अप्रत्याशित जनस्वास्थ्य घटनाओं की पहचान, समय पर सूचना देने की आवश्यकता तथा किन लक्षणों पर ध्यान देना चाहिए, इस विषय में विस्तृत जानकारी दी।उन्होंने बताया कि समुदाय स्तर पर रोग की प्रारंभिक पहचान और सूचना संकलन महामारी नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सभी की सक्रिय भागीदारी से ही जनस्वास्थ्य सुरक्षा को मजबूत बनाया जा सकता है।