Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: सड़क दुर्घटना न्यूनीकरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

लोकल डेस्क, ऋषि राज।

रक्सौल / बीरगंज: बीरगंज महानगरपालिका–१३ स्थित पावरहाउस में अवस्थित जी.एच.पी. स्कूल के सभागार में समुदाय–पुलिस साझेदारी कार्यक्रम के अंतर्गत सड़क दुर्घटना न्यूनीकरण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

स्कूल के प्रिंसिपल रविन्द्र कौर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डीएसपी राजु कार्की उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पर्सा ट्राफिक प्रमुख युवराज कटवाल ने विद्यार्थियों को ट्राफिक नियम, सड़क सुरक्षा तथा दुर्घटना न्यूनीकरण संबंधी अभिमुखीकरण प्रदान किया। कार्यक्रम में कक्षा ८, ९ एवं १० के छात्र–छात्राओं की सहभागिता रही। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सड़क नियमों का पालन, शराब सेवन कर वाहन चलाने से होने वाले जोखिम (मापसे), ट्राफिक संकेत एवं चिन्हों का महत्व, तथा सुरक्षित रूप से सड़क पार करने के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।

विशेष रूप से मुख्य सड़क के आसपास रहने वाले तथा प्रतिदिन सड़क आवागमन करने वाले विद्यार्थियों को लक्षित कर कार्यक्रम आयोजित किया गया। सड़क दुर्घटनाओं से होने वाले जोखिम को कम करने के उद्देश्य से विभिन्न विद्यालयों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं तथा आने वाले दिनों में अन्य विद्यालयों में भी इस कार्यक्रम को विस्तार देने की योजना है। यह जानकारी कार्यक्रम संयोजक एवं युवा अभियन्ता दिलिप राज कार्की ने दी। वहीं, स्कूल संचालक जगजीत सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में ट्राफिक जागरूकता बढ़ाने तथा सुरक्षित यात्रा की संस्कृति विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ट्राफिक नियमों से संबंधित विभिन्न जिज्ञासाएँ रखीं, जिनका ट्राफिक पुलिस द्वारा व्यवहारिक एवं सरल तरीके से समाधान किया गया।