Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बीरगंज: हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को विदाई

स्टेट डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

रक्सौल / बीरगंज: जेन जी पर्सा द्वारा बीरगंज के हज यात्रा पर जाने वाले मुस्लिम श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए विशेष विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नं. 2 स्थित छपकैया चौक में आयोजित कार्यक्रम में हज यात्रा पर जाने वाले यात्रियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेन जी पर्सा के संयोजक महादेव प्रसाद कुर्मी ने हज यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्व में फैल रहे युद्ध, हिंसा और द्वन्द्व के अंत के लिए हज यात्रा के दौरान शांति, सद्भाव और मानवता के पक्ष में दुआ एवं प्रार्थना करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का महत्वपूर्ण माध्यम होती हैं।इसी अवसर पर जेन जी के प्रमुख सलाहकार बीरेंद्र कंठ ने समाज में धार्मिक सहिष्णुता बनाए रखने तथा देश में अमन-चैन, सद्भाव और शांति की स्थापना के लिए विशेष दुआ करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी धर्मों के बीच आपसी सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न वार्डों के जेन जी इन्चार्ज, बीरगंज महानगरपालिका के जेन जी उप-संयोजक, जेन जी के वरिष्ठ सलाहकारों तथा विभिन्न वार्डों के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी उपस्थित लोगों ने हज यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सफल, सुरक्षित और मंगलमय यात्रा की कामना करते हुए धार्मिक सद्भाव, सामाजिक एकता और विश्व शांति का संदेश फैलाने पर जोर दिया।