Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बेगुसराय: रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू हुई नाबालिग

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

रेड लाइट एरिया से रेस्क्यू हुई नाबालिग बोली: 'कपड़े उतार रही थी, पर कस्टमर भगवान निकला'

बेगूसराय जिले के बखरी रेड लाइट एरिया से शनिवार को एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने एक कस्टमर की सूचना पर रेस्क्यू किया। नाबालिग ने बताया कि वह करीब 9 महीने पहले एक लड़के से प्रेम कर घर से भाग गई थी। दोनों ने शादी की और कुछ समय साथ रहे, लेकिन फिर लड़का उसे बखरी लाकर छोड़कर चला गया। लड़की ने बताया, “मुझे बताया गया कि मुझे एक लाख रुपए में बेच दिया गया है। मैंने इसे अपनी किस्मत मान लिया। रोज ग्राहक आते, मैं उन्हें खुश करती। कई बार मारपीट भी होती थी। फिर एक दिन एक कस्टमर आया, जिससे मैं अपने आप को पेश करने लगी। लेकिन उसने मुझे कपड़े पहनने को कहा और पूछा मैं कौन हूं। जब मैंने अपनी पूरी कहानी सुनाई, तो वह मेरी जिंदगी में भगवान बनकर आया।”

पटना की रहने वाली इस लड़की (बदला हुआ नाम: ज्योति) ने बताया कि मोनू (बदला हुआ नाम) से उसे प्यार हो गया था और दोनों ने मंदिर में शादी की। कुछ समय साथ रहने के बाद मोनू ने पैसों की तंगी का बहाना किया और कहा कि एक रिश्तेदार के पास चलना है। वह उसे नदैल घाट स्थित पिंटू खलीफा के घर ले आया और वहीं छोड़ गया।

कुछ दिन बाद उसे पता चला कि उसे एक लाख रुपए में बेच दिया गया है। “मैंने सोचा अब यही मेरी जिंदगी है। एक कस्टमर आया तो मैंने उसे रिझाने की कोशिश की, लेकिन उसने मेरे कपड़े पहनवाए और मेरी परेशानी जानने की कोशिश की।” वह कस्टमर मेरी कहानी सुनकर चला गया और कुछ दिन बाद पुलिस लेकर वापस आया। उसकी सूचना पर बेगूसराय महिला थाने की टीम ने SP मनीष के निर्देश पर मीरकलापुर में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से दो लड़कियों को रेस्क्यू किया—एक नाबालिग और एक ऑर्केस्ट्रा डांसर।

छापेमारी में पिंटू खलीफा तो फरार हो गया, लेकिन उसकी पत्नी जागो देवी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस को घर से देह व्यापार से जुड़े आपत्तिजनक सामान मिले हैं।

SP मनीष ने बताया कि दोनों लड़कियों को फिलहाल बालिका सुधार गृह भेजा गया है। एक लड़की ने बताया कि उसे ऑर्केस्ट्रा में डांस करने के लिए मजबूर किया जाता था और जो भी पैसे मिलते, वो घर भेजती थी। पिंटू खलीफा की पत्नी को हिरासत में लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।