Ad Image
Ad Image
असम में दुर्घटनाग्रस्त सुखोई 30 के दोनों पायलट शहीद: वायु सेना प्रवक्ता || JDU की बैठक में निशांत के नाम पर लग सकती है नीतीश कुमार की मुहर || आज शाम JDU की अहम बैठक: अटकलों पर लगेगा विराम, तस्वीर होगी साफ || नीतीश कुमार ने नामांकन के बाद आज शाम 5 बजे बुलाई JDU की बैठक || कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सिंघवी समेत 6 उम्मीदवारों की घोषणा की || बिहार में सियासी तूफान तेज: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा || प. एशिया युद्ध संकट से शेयर बाजारों में भारी गिरावट जारी || समस्तीपुर: दो लाख के ईनामी जाली नोट कारोबारी को NIA ने किया गिरफ्तार || AIR इंडिया आज यूरोप, अमेरिका के लिए फिर से शुरू करेगी विमान सेवा || नागपुर: SBL एनर्जी विस्फोट में 18 की मौत, 24 से ज्यादा घायल

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बेटियों के पांव धोकर CM योगी ने की मातृशक्ति की पूजा

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी |

बेटियों के पांव धोकर सीएम योगी ने की मातृशक्ति की पूजा, अपने हाथों से परोसा प्रसाद...

गोरखपुर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरक्षपीठ की परंपरा के तहत कन्या पूजन किया। उन्होंने नौ दुर्गा स्वरूपा बालिकाओं के पांव धोकर विधि-विधान से पूजन किया, चुनरी ओढ़ाई, आरती उतारी और श्रद्धापूर्वक भोजन कराया। दक्षिणा व उपहार देकर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने बटुक पूजन भी किया और कन्याओं को स्वयं भोजन परोसा।

गोरक्षपीठ की परंपरा मातृशक्ति के प्रति अगाध श्रद्धा और सम्मान का प्रतीक है। मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ ने नारी सुरक्षा, स्वावलंबन और सम्मान की योजनाओं से इसे व्यावहारिक धरातल पर उतारा है। बुधवार को महानवमी पर गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कन्या पूजन में योगी ने नौ बालिकाओं के पांव पखारे, तिलक लगाया, पुष्प-दुर्वा से अभिषेक किया, माला पहनाई और उपहार-सम्मान देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान छह माह की बच्ची के भी पांव धोकर पूजन किया गया। मुख्यमंत्री ने हनुमानजी के वेश में आए एक बालक को भी तिलक कर माला पहनाई और अंगवस्त्र ओढ़ाया।

पूजन उपरांत योगी ने कन्याओं व बटुकों को मंदिर की रसोई में बने ताजे प्रसाद को अपने हाथों से परोसा। नौ कन्याओं के अलावा बड़ी संख्या में पहुंची बालिकाओं और बटुकों का भी पूजन कर आरती उतारी, उन्हें भोजन कराया और दक्षिणा-उपहार प्रदान किए।