Ad Image
Ad Image
युद्ध समाप्ति पर ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत हुई: राष्ट्रपति ट्रंप || बिहार: विजय कुमार सिन्हा, निशांत कुमार, दिलीप जायसवाल, दीपक प्रकाश समेत 32 ने ली शपथ || बिहार में सम्राट सरकार का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली पद और गोपनीयता की शपथ || वोट चोरी का जिन्न फिर निकला, राहुल गांधी का EC और केंद्र सरकार पर हमला || वियतनामी राष्ट्रपति तो लाम पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक स्वागत || टैगोर जयंती पर 9 मई को बंगाल में भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना || केरल में सरकार गठन की कवायद तेज: अजय माकन और मुकुल वासनिक पर्यवेक्षक || असम में बीजेपी जीत के हैट्रिक की ओर, 101 से अधिक पर बढ़त, कांग्रेस 23 पर सिमटी || पांच राज्यों में मतगणना जारी: बंगाल, असम में भाजपा को बढ़त, केरल में कांग्रेस और तमिलनाडु में टीवीके को बढ़त || तमिलनाडु चुनाव: एक्टर विजय की टीवीके ने किया उलटफेर, 109 सीटो पर बढ़त

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बेटे ने की मां-बाप की हत्या, पत्नी को फोन पर कहा,'चैप्टर खत्म'

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

कटक में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी. दरगाह बाजार थाना क्षेत्र में हुए इस डबल मर्डर ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है.

ओडिशा के कटक में पुराने जेल कॉलोनी क्षेत्र में शुक्रवार रात एक दर्दनाक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई. एक युवक ने अपने पिता और सौतेली मां की बेरहमी से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी बेटे आलोक कुमार दास को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं. मृतकों की पहचान दीपक कुमार दास और उनकी दूसरी पत्नी रीटरानिया दास के रूप में हुई है.

बेटे ने की मां-बाप की हत्या

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हत्या की यह वारदात पारिवारिक विवाद और संपत्ति संबंधी तनाव के चलते हुई. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात लगभग 9 बजे आलोक का अपने पिता और सौतेली मां से झगड़ा हुआ, जो धीरे-धीरे हिंसा में बदल गया. 

गुस्से में आलोक ने पहले तेजधार हथियार से अपनी सौतेली मां पर हमला किया और उन्हें मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया. इसके बाद जब उसके पिता दीपक कुमार दास वहां पहुंचे, तो आरोपी ने उन पर भी बेरहमी से हमला किया और उनकी भी हत्या कर दी.

'सारे चैप्टर खत्म कर दिए'

घटना का एक और चौंकाने वाला विवरण सामने आया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सौतेली मां की हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा, 'आज मैंने सारे चैप्टर खत्म कर दिए.' इस बयान ने पुलिस और परिजनों को और अधिक सन्न कर दिया है.

वारदात की सूचना मिलते ही दरगाह बाजार थाना पुलिस और साइंटिफिक टीम मौके पर पहुंची. घर की तलाशी ली गई और दोनों शवों को एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया. हत्या में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी और फोरेंसिक जांच जारी है.

ACP जोन-2 गिरीजा शंकर चक्रवर्ती ने बताया, 'हमें दो शव मिले हैं और शुरुआती जांच में यह साफ है कि बेटा ही इसमें मुख्य आरोपी है, आगे की जांच जारी है.' पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि संपत्ति विवाद कितना पुराना था और क्या हत्या की कोई पहले से योजना बनाई गई थी.