Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बेतिया: बच्चे ने कोबरा को दांत से काटा, सांप की मौत

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार |

◆ बेतिया में 1 साल के बच्चे ने कोबरा को काटा, कोबरा की हुई मौत 

◆ सांप को काटने के कुछ घंटे बाद बच्चा भी बेहोश हो गया

◆ डॉक्टर ने बताया कि बच्चे के शरीर में जहर का कोई भी लक्षण नहीं है और वह खतरे से बाहर है

पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साल के बच्चे ने खेल-खेल में जहरीले कोबरा को दांत से काट लिया। यह घटना मझौलिया प्रखंड के मोहझी बनकटवा गांव की है। मासूम गोविंदा कुमार आंगन में खेल रहा था, तभी गेहुंअन प्रजाति का सांप आ गया। किसी को भनक तक नहीं लगी और बच्चे ने उसे पकड़कर काट लिया, जिससे सांप की मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद गोविंदा बेहोश हो गया, जिसे पहले स्थानीय पीएचसी और फिर गंभीर स्थिति में बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि बच्चे की हालत अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

बच्चे की दादी ने बताया कि गोविंदा की मां उस वक्त घर पर नहीं थी और बच्चा अकेले खेल रहा था। लोग इस घटना से बेहद हैरान हैं कि इतना छोटा बच्चा कोबरा को दांत से कैसे काट सकता है। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे के काटने से सांप के सिर और मुंह में गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, गोविंदा को हल्का विष लगा, लेकिन समय पर इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। गांव में अब लोग बच्चे की बहादुरी की चर्चा कर रहे हैं।