Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बेतिया में नाबालिग से छेड़छाड़ के दोषी को तीन साल की कैद

बेतिया, वेरोनिका राय |

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में एक अदालत ने नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ के मामले में दोषी पाए गए युवक को तीन साल की कठोर सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को ₹50,000 मुआवजा देने का निर्देश भी दिया गया है।

विशेष पॉक्सो (POCSO) अदालत के न्यायाधीश जावेद आलम ने इनरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले सूरज कुमार को दोषी ठहराते हुए यह फैसला सुनाया। अदालत ने उसे तीन साल का कठोर कारावास और ₹5,000 का अर्थदंड देने का आदेश दिया।

मामला इनरवा थाना क्षेत्र का है, जहां सूरज कुमार ने एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ की थी। घटना के बाद पीड़िता के परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित जांच कर चार्जशीट दाखिल की, जिसके आधार पर अदालत में सुनवाई हुई।

अदालत ने मामले को गंभीर मानते हुए पीड़िता को बिहार सरकार की पीड़ित प्रतिकर योजना के तहत ₹50,000 की सहायता राशि देने का निर्देश भी दिया। यह फैसला महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के प्रति न्यायालय की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।