लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
पति ने पत्नी की गुमशुदगी की दी आवेदन, पुलिस कर रही है जांच
सीवान। महादेवा थाना क्षेत्र के महादेवा वार्ड संख्या 11 की मूल निवासी व दरौंदा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी छोटेलाल शर्मा ने अपनी पत्नी की गुमशुदगी की आवेदन दी है.
उन्होंने अपने दिए आवेदन में कहा है कि मेरी पत्नी सिवान स्थित भारतीय स्टेट बैंक में 28 अप्रैल को किसी कार्य के लिए गई थी वापस लौटने के दौरान जेपी चौक पर उतर के मेरी बेटी और अपने ससुर को कहीं कि मैं एक जरूरी कार्य के लिए बाजार में जा रही हूं. आप लोग चलिए मैं काम कर के वापस आ रही हूं. लेकिन देर रात तक भी वापस नहीं आई तो काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं पता चल सका तब थाना में आवेदन दिया कि प्रशासन के द्वारा खोज बिन किया जाए ।







