Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बैंकर्स एसोसिएशन वीरगंज के शिविर में 111 लोगों ने किया रक्तदान

लोकल डेस्क, अभिलाष गुप्ता।

वीरगंज: बैंकर्स एसोसिएशन वीरगंज के आयोजन में बाढ़ और पहिरो से प्रभावित लोगों, विशेष रूप से भोटेकोशी बाढ़पीड़ितों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 9 महिलाओं सहित कुल 111 लोगों ने रक्तदान किया।

एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहिणी आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि जिला प्रशासन कार्यालय, पर्सा के प्रमुख जिला अधिकारी (सीडीओ) भोला दहाल थे। उन्होंने रक्तदान को एक महत्वपूर्ण मानवीय सेवा बताते हुए कहा कि आपदा और संकट के समय रक्त की कमी को पूरा करने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में नेपाल उद्योग वाणिज्य संघ वीरगंज के अध्यक्ष हरि गौतम, नेपाल इनोभेटिभ सोसाइटी पर्सा के अध्यक्ष कमल चौगाई, युवा नेता अरविंद सिंह सहित वीरगंज स्थित विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

रक्तदान कार्यक्रम में रक्तसंचार केंद्र वीरगंज के प्रमुख सौरभ राज पाण्डे के नेतृत्व में तकनीकी सहयोग प्रदान किया गया। रक्तदाताओं के स्वास्थ्य परीक्षण तथा रक्त संकलन की व्यवस्था रक्तसंचार केंद्र की टीम द्वारा की गई।

कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रॉस सोसाइटी रेशमकोठी उपशाखा के कोषाध्यक्ष अभिलाष गुप्ता की भी विशेष उपस्थिति रही।

बैंक तथा वित्तीय क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को सामाजिक उत्तरदायित्व और मानवीय सेवा से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम ने आपदा के समय जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ रक्तदान के प्रति जनचेतना बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान संकलित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने रक्तदान को जीवन बचाने वाली महत्वपूर्ण सेवा बताते हुए समाज के सभी वर्गों से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान किया।