Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

'बैटल ऑफ गलवान' में सलमान खान का ट्रांसफॉर्मेशन

एंटरटेनमेंट डेस्क, आर्या कुमारी |

बैटल ऑफ गलवान’ में सलमान खान का ट्रांसफॉर्मेशन; कमांडिंग ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे

सलमान खान फिर से बड़े पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया है, जिसमें वे भारतीय सेना की ड्रेस पहने दिखाई दे रहे हैं। सुपरस्टार सलमान खान अक्सर अपने पोस्ट्स से फैंस को खुश कर देते हैं। इन दिनों वे बिग बॉस में धमाल मचाने के साथ फिल्मों में भी व्यस्त हैं। हाल ही में वे अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग में जुटे हुए हैं। इस फिल्म से उन्होंने पहला आधिकारिक लुक शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर डाली गई इस तस्वीर में सलमान आर्मी यूनिफॉर्म पहने नज़र आ रहे हैं। उनका लुक शाही अंदाज़, घनी मूंछों और पैनी नज़रों के साथ पूरी तरह देशभक्ति से भरा हुआ है।

बैटल ऑफ गलवान की कहानी

अपूर्व लखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म 2020 की गलवान घाटी में भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच हुए संघर्ष पर आधारित है। उस समय यह एक दुर्लभ लड़ाई थी, जिसमें सैनिकों ने बिना हथियार आमने-सामने मुकाबला किया था। पत्थरों और लाठियों से हुई यह भिड़ंत हाल के भारतीय इतिहास की सबसे भावुक घटनाओं में शामिल मानी जाती है। दमदार पटकथा और मजबूत कलाकारों के साथ बैटल ऑफ गलवान भारतीय सेना को समर्पित एक सशक्त सिनेमाई श्रद्धांजलि बनने जा रही है। फिल्म में सलमान खान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं।

सलमान की वापसी

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान के पास कई फिल्मों की लंबी कतार है। वे पिछली बार सिकंदर में दिखे थे। यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, मगर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई। अब फैंस को सलमान से बेहतरीन वापसी की उम्मीद है और उनका मानना है कि बैटल ऑफ गलवान से वह शानदार कमबैक करेंगे। खबर है कि इस फिल्म में उनके साथ चित्रांगदा सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी। इसके अलावा सलमान दबंग फ्रेंचाइज़ी समेत कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।