Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

बॉर्डर 2 बनी 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म, दो दिनों में 72.69 करोड़ कमाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, नीतीश कुमार।

फिल्म बॉर्डर 2 ने दमदार शुरुआत के बाद दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाए रखी। दूसरे दिन फिल्म ने ₹40.59 करोड़ की कमाई की, जिसके साथ दो दिनों का कुल कलेक्शन ₹72.69 करोड़ हो गया। इससे पहले पहले दिन फिल्म ने ₹32.10 करोड़ का नेट कलेक्शन दर्ज किया था।

यह फिल्म वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन गई है। इसी बीच शनिवार को फिल्म के प्रमोशन के तहत अभिनेता वरुण धवन मुंबई के एक थिएटर में पहुंचे। थिएटर में वरुण धवन को अचानक देखकर फैंस उत्साहित हो गए। उन्होंने अभिनेता से बातचीत की और उनके साथ सेल्फी भी ली। फिल्म में वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया के किरदार में नजर आ रहे हैं।

मुंबई में ‘बॉर्डर 2’ की स्पेशल स्क्रीनिंग

शुक्रवार रात मुंबई में फिल्म बॉर्डर 2 की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की गई, जिसमें फिल्म की पूरी टीम के साथ कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। स्क्रीनिंग में सनी देओल और वरुण धवन मौजूद रहे। इसके अलावा अहान शेट्टी अपने माता-पिता सुनील शेट्टी और माना शेट्टी के साथ पहुंचे। अहान को सपोर्ट करने उनकी बहन अथिया शेट्टी और जीजा, क्रिकेटर केएल राहुल भी मौजूद रहे। इस दौरान आर्यन खान अपनी कथित गर्लफ्रेंड और ब्राजीलियाई मॉडल लारिसा बोनेसी के साथ नजर आए। स्क्रीनिंग में सोनम बाजवा, अन्या सिंह, मेधा राणा और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल भी शामिल हुए।