Ad Image
Ad Image
पप्पू यादव को लेकर पटना पुलिस IGMS पहुंची, स्वास्थ्य जांच की तैयारी || पप्पू यादव ने कहा: साजिश के तहत गिरफ्तारी, जान का है खतरा || पूर्णिया सांसद पप्पू यादव गिरफ्तार, 1995 के मामले में गिरफ्तारी || सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा 18 फरवरी से भारत के पांच दिवसीय दौरे पर

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार।

नयी दिल्ली, ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा बुधवार से भारत की पांच दिवसीय सरकारी यात्रा पर यहां पहुंचेंगे। इस दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात प्रस्तावित है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय रणनीतिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, यह यात्रा भारत - ब्राज़ील रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर केंद्रित रहेगी। वार्ताओं में रक्षा, व्यापार, ऊर्जा, कृषि और स्वास्थ्य जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर विशेष जोर दिया जाएगा। दौरे के दौरान ऊर्जा, नागरिक उड्डयन, महत्वपूर्ण खनिज और फार्मास्यूटिकल्स समेत कई क्षेत्रों में समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

यात्रा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति दा सिल्वा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी भेंट करेंगे, जिनके सम्मान में उनके लिए भोज का आयोजन किए जाने की जानकारी है। इसके अलावा उनकी उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी मुलाकात तय है।

सूत्रों ने बताया कि इस दौरान भारतीय पर्यटकों के लिए 10 वर्ष की बहु-प्रवेश वीजा व्यवस्था शुरू करने तथा दोनों देशों के बीच व्यापार वीजा नियमों को सरल बनाने से जुड़े समझौतों पर भी सहमति बन सकती है, जिससे भारतीय पर्यटकों को ब्राज़ील में बहु-प्रवेश की सुविधा मिल सकेगी।

राष्ट्रपति दा सिल्वा 19 - 20 फरवरी को यहां आयोजित भारत - एआई इम्पैक्ट शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और 21 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी के साथ औपचारिक वार्ता करेंगे। वे लगभग 14 कैबिनेट मंत्रियों और 200 से अधिक व्यापारिक नेताओं के साथ भारत आ रहे हैं। इसे अब तक की किसी ब्राज़ीलियाई नेता की सबसे बड़ी प्रतिनिधिमंडल यात्रा बताया जा रहा है। राष्ट्रपति और उनके साथ आए कारोबारी प्रतिनिधि निवेश और वाणिज्यिक सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्राज़ील - भारत व्यापार मंच में भी भाग लेंगे।

यह राष्ट्रपति दा सिल्वा की छठी भारत यात्रा होगी। इससे पहले वे 2004 में गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में भारत आए थे और सितंबर 2023 में जी20 शिखर सम्मेलन में भी भारत की यात्रा कर चुके हैं। हालांकि, दोनों नेताओं के बीच इस अवधि में नियमित संपर्क बना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जुलाई में ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा पर गए थे, जो 57 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली ऐसी यात्रा थी। नवंबर 2025 में दोनों नेताओं की जोहान्सबर्ग में जी20 सम्मेलन के दौरान भी मुलाकात हुई थी।

लैटिन अमेरिका और कैरेबियन क्षेत्र में ब्राज़ील भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। यह क्षेत्र 41 से अधिक देशों का आर्थिक समूह है, जो मेक्सिको और बहामास से लेकर अर्जेंटीना और चिली तक फैला हुआ है।