Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

ब्राजील: PM मोदी का शानदार स्वागत, BRICS सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

विदेश डेस्क, नीतीश कुमार |

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के चौथे चरण में शनिवार देर रात अर्जेन्टीना से ब्राजील पहुंचे, जहाँ वे ब्रिक्स सम्मेलन में भाग लेंगे। रियो डी जेनेरियो हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। भारतीय समुदाय के लोगों ने भी प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वे रियो डी जेनेरियो पहुंचे हैं, जहाँ वे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे और उसके बाद राष्ट्रपति लुईज़ इनासियो लूला दा सिल्वा के निमंत्रण पर ब्रासीलिया की राजकीय यात्रा पर जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस यात्रा के दौरान बैठकों और चर्चाओं का दौर सार्थक रहेगा।
भारतीय समुदाय द्वारा किए गए भव्य स्वागत से प्रधानमंत्री मोदी काफी प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि यह देखकर अच्छा लगा कि भारतीय समुदाय के लोग अपनी संस्कृति से गहराई से जुड़े हुए हैं। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ब्राजील के भारतीय समुदाय ने रियो डी जेनेरियो में उनका शानदार स्वागत किया। उन्होंने यह भी कहा कि यह आश्चर्यजनक है कि वे भारतीय संस्कृति से कितने जुड़े हुए हैं और भारत के विकास के लिए कितने उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री ने अपने सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह की कुछ झलकियाँ भी साझा कीं।