Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भरत तिवारी मामले में जांच आयोग द्वारा 15 पुलिसकर्मियों को समन जारी

नेशनल डेस्क, आकाश अस्थाना ।

पटना : भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्यायिक जांच आयोग ने बड़ा कदम उठाते हुए करीब 15 पुलिसकर्मियों को गवाही के लिए समन जारी किया है। समन पाने वालों में जगदीशपुर के एसडीओ संजीत कुमार, तत्कालीन डीएसपी राजेश कुमार शर्मा और तत्कालीन शाहपुर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार भी शामिल हैं।

17 जून को शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में हुए एनकाउंटर की जांच के तहत आयोग ने 16 और 17 जुलाई को सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिसकर्मियों को उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है। आयोग प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों, पुलिस अधिकारियों की गवाही और अन्य साक्ष्यों का मिलान करेगा।

जांच को वैज्ञानिक बनाने के लिए मुठभेड़ में शामिल पुलिसकर्मियों की सर्विस पिस्टल भी जब्त कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजी गई है। इससे यह पता लगाया जाएगा कि घटना के दौरान किन हथियारों से फायरिंग हुई थी।

गौरतलब है कि भरत तिवारी एनकाउंटर शुरू से ही विवादों में रहा है। मृतक के परिजनों ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि कार्रवाई आत्मरक्षा और अपराधियों के खिलाफ अभियान के दौरान की गई थी।