Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भाजपा सरकार की पहचान बन गई है नाइंसाफ़ी: अखिलेश यादव

नेशनल डेस्क, आर्या कुमारी।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि बुलडोज़र अब विकास का प्रतीक नहीं रह गया है, बल्कि यह नकारात्मक और विनाशकारी सोच को दर्शाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या भेदभाव की राजनीति करने वाली भाजपा के पास ऐसा कोई साधन है, जो उजड़े हुए घरों को फिर से बना सके और लोगों का छीना हुआ मान-सम्मान लौटा सके।

अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि सत्ताधारी लोग अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों को तो हटवा सकते हैं, लेकिन अन्याय और पापों का लेखा-जोखा ऊपरवाले की अदालत में लगातार लिखा जा रहा है। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि इतना अत्याचार करने के बाद भी कोई व्यक्ति चैन से कैसे सो सकता है।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि नाइंसाफ़ी अब भाजपा सरकार की स्थायी पहचान बन चुकी है और एकतरफा तथा पक्षपातपूर्ण रवैया अपने आप में गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में बुलडोज़र का इस्तेमाल गरीबों और कमजोर तबकों के खिलाफ किया जा रहा है, जबकि सरकार का कर्तव्य पीड़ितों की सहायता और उनके पुनर्वास की व्यवस्था करना होना चाहिए।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि भाजपा की राजनीति जिस तरह अन्याय पर आधारित है, उससे उसकी हार अब साफ दिखाई देने लगी है। उन्होंने कहा कि अन्याय की राजनीति पराजित होगी और जनता सच्चाई को पहचान चुकी है। अपने बयान के अंत में उन्होंने कहा कि साज़िश कितनी भी बड़ी क्यों न हो, सच्चाई हमेशा उससे ऊपर रहती है।