Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत और चीन पर अमेरिका का 500 प्रतिशत टैरिफ हमला

विदेश डेस्क, ऋषि राज |

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों को और कड़ा करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। ट्रंप प्रशासन ने ऐसे विधेयक को मंजूरी दी है, जिसके तहत रूस से कच्चा तेल खरीदने वाले देशों पर 500 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया जा सकता है। इस प्रस्ताव का सीधा असर भारत, चीन और ब्राजील पर पड़ने की आशंका है।

अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने इस विधेयक की पुष्टि करते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। ग्राहम के मुताबिक, यह विधेयक उन देशों को दंडित करने के लिए तैयार किया गया है, जो रूस से सस्ता कच्चा तेल खरीदकर उसकी युद्ध क्षमताओं को आर्थिक सहारा दे रहे हैं।

ग्राहम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वह पिछले कई महीनों से इस विधेयक पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर कठोर शुल्क लगाकर अमेरिका वैश्विक स्तर पर एक सख्त संदेश देना चाहता है। उनका दावा है कि इस कदम से रूस की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ेगा और युद्ध के लिए संसाधन जुटाना कठिन होगा।

फिलहाल अमेरिका ने भारत पर लगभग 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है। प्रस्तावित विधेयक के पारित होने की स्थिति में यह शुल्क बढ़कर 500 प्रतिशत तक जा सकता है, जिससे इन देशों के अमेरिकी निर्यात पर भारी असर पड़ सकता है। 
विशेषज्ञों का मानना है कि इतनी ऊंची दर का टैरिफ वैश्विक व्यापार में अस्थिरता और कीमतों में बढ़ोतरी ला सकता है।

हालांकि, यह विधेयक अभी कानून नहीं बना है। ट्रंप ने भले ही इसे मंजूरी दे दी हो, लेकिन इसे अमेरिकी संसद में पेश किया जाना और वहां से पारित होना बाकी है। उम्मीद है कि अगले सप्ताह इस पर मतदान हो सकता है। यदि संसद से मंजूरी मिलती है, तो भारत, चीन और ब्राजील सहित कई देशों के लिए अमेरिका के साथ व्यापार करना कहीं अधिक महंगा हो जाएगा।