Ad Image
Ad Image
सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा हेट स्पीच मामले की आज सुनवाई की || लोकसभा से निलंबित सांसदों पर आसन पर कागज फेंकने का आरोप || लोकसभा से कांग्रेस के 7 और माकपा का 1 सांसद निलंबित || पटना: NEET की छात्रा के रेप और हत्या को लेकर सरकार पर जमकर बरसे तेजस्वी || स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, केशव मौर्य को होना चाहिए यूपी का CM || मतदाता दिवस विशेष: मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा 'मतदान राष्ट्रसेवा' || नितिन नबीन बनें भाजपा के पूर्णकालिक राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण ने की घोषणा || दिल्ली को मिली फिर साफ हवा, AQI 220 पर पहुंचा || PM मोदी ने भारतरत्न अटल जी और मालवीय जी की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया || युग पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती आज

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत के सभी एयरपोर्ट्स पर आतंकी हमले की आशंका, 2 अक्टूबर तक हाई अलर्ट जारी

नेशनल डेस्क, श्रेयांश पराशर |

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के बाद भारत के सभी हवाई अड्डों पर अधिकतम सुरक्षा अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आतंकी हमले की आशंका को देखते हुए यह चेतावनी 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक लागू रहेगी।

भारत में आतंकी हमले की संभावित आशंका को देखते हुए सभी एयरपोर्ट्स को अलर्ट पर रखा गया है। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट्स में कहा गया है कि आतंकी या असामाजिक तत्व किसी भी बड़े हमले की योजना बना सकते हैं। इस संभावित खतरे के चलते नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधीन कार्यरत ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने 4 अगस्त को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है।

अधिसूचना में कहा गया है कि सभी एयरपोर्ट्स, एयरस्ट्रिप्स, हेलीपैड्स, फ्लाइंग स्कूल्स और ट्रेनिंग संस्थानों में सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े किए जाएं। टर्मिनल, पार्किंग, पेरिमीटर जोन और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी CCTV सिस्टम्स को नॉन-स्टॉप एक्टिव मोड में रखने का आदेश दिया गया है।

स्थानीय पुलिस, CISF, IB और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने को कहा गया है। यात्रियों, कर्मचारियों, ठेकेदारों और विजिटर्स की पहचान की सख्त जांच होगी। किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की तुरंत जांच करने के निर्देश हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कार्गो तथा मेल की क्लियरिंग से पहले विशेष जांच अनिवार्य कर दी गई है।

BCAS ने एयरपोर्ट डायरेक्टर्स को स्पेशल मीटिंग्स आयोजित करने और आतंकी हमले की किसी भी आशंका से निपटने के लिए रणनीति तैयार करने को कहा है।