Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत ने चीनी ताइपे को 15-0 से रौंदा, सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री

स्पोर्ट्स डेस्क, शिवेश कुमार शौर्य।

मौजूदा चैंपियन भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने जूनियर एशिया कप 2026 में अपना शानदार अभियान जारी रखते हुए चीनी ताइपे को 15-0 से करारी शिकस्त दी। इस बड़ी जीत के साथ भारत ने सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली और पूल-ए में 10 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। कप्तान अनमोल एक्का इस मुकाबले के सबसे बड़े स्टार रहे, जिन्होंने अकेले छह गोल दागे।

मोक्वी (चीन) में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले क्वार्टर में गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन चीनी ताइपे की डिफेंस लाइन को भेदने में कामयाब नहीं हो सका। हालांकि, दूसरे क्वार्टर से भारतीय टीम ने गियर बदला और गोलों की झड़ी लगा दी। भारत ने दूसरे क्वार्टर में छह गोल किए और हाफ टाइम तक 6-0 की मजबूत बढ़त बना ली।

दूसरे क्वार्टर में भारत ने बदला मैच का रुख

पहले 15 मिनट गोलरहित रहने के बाद भारत ने 17वें मिनट में खाता खोला। आर्यन जेस ने गोल करके टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके ठीक एक मिनट बाद प्रभदीप सिंह ने भारत की बढ़त को 2-0 कर दिया। भारत का आक्रमण यहीं नहीं रुका। गुरसेवक सिंह ने 22वें मिनट में तीसरा गोल दागा। इसके बाद कप्तान अनमोल एक्का ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 25वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर स्कोर 4-0 कर दिया। अर्जुन संतोष हरगुडे ने 28वें मिनट में भारत का पांचवां गोल किया। इसके अगले ही मिनट अनमोल ने एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। इस तरह भारत ने हाफ टाइम तक 6-0 की बड़ी बढ़त हासिल कर ली।

तीसरे क्वार्टर में भी जारी रही गोलों की बारिश

ब्रेक के बाद भी भारतीय टीम ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा। तीसरे क्वार्टर के शुरुआती मिनटों में भारत को लगातार पेनल्टी कॉर्नर मिले और अनमोल ने दोनों मौकों को गोल में बदलते हुए अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। अजीत यादव ने 35वें मिनट में भारत के लिए एक और गोल दागा। इसके बाद अनमोल ने 45वें मिनट में फिर पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर अपने गोलों की संख्या पांच कर दी। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत 10-0 से आगे था।

आखिरी क्वार्टर में भी नहीं थमा भारत का हमला

15 गोल की इस जीत में भारत ने आखिरी 15 मिनट में भी अपना दबाव कम नहीं किया। हरपाल ने 48वें मिनट में फील्ड गोल करके स्कोर 11-0 कर दिया। इसके बाद अनमोल ने 51वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलते हुए मैच का अपना छठा गोल दागा। उनके सभी छह गोल पेनल्टी कॉर्नर से आए। हरपाल ने इसके बाद अपना दूसरा गोल किया, जबकि आर्यन जेस ने भी लगातार दो गोल करके अपना खाता बढ़ाया। भारत ने मुकाबला 15-0 से अपने नाम किया।

अनमोल एक्का के छह गोल, आर्यन जेस की हैट्रिक

भारत की 15-0 की जीत में कप्तान अनमोल एक्का ने छह गोल किए। आर्यन जेस ने तीन गोल, जबकि हरपाल ने दो गोल दागे। इसके अलावा प्रभदीप सिंह, गुरसेवक सिंह, अर्जुन संतोष हरगुडे और अजीत यादव ने एक-एक गोल किया। अनमोल के छह गोलों की खास बात यह रही कि उन्होंने सभी गोल पेनल्टी कॉर्नर से किए। इस प्रदर्शन के साथ वह टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे प्रभावी गोल स्कोररों में बने हुए हैं।

पूल-ए में भारत नंबर-1

इस जीत के साथ पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ने पूल-ए का अभियान तीन जीत और एक ड्रॉ के साथ 10 अंकों पर खत्म किया और तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। दक्षिण कोरिया ने जापान को 3-2 से हराकर नौ अंकों के साथ पूल में दूसरा स्थान हासिल किया और सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत की इस जीत के बाद जापान, इंडोनेशिया और चीनी ताइपे खिताब की दौड़ से बाहर हो गए हैं। अब ये टीमें वर्गीकरण मुकाबलों में उतरेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन भारत अब सेमीफाइनल में खिताब बचाने की दिशा में एक और कदम बढ़ा चुका है।