Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत नेपाल: कस्टम रक्सौल के मैत्री पुल क्षेत्र में पौधारोपण संपन्न: अभिलाष गुप्ता

लोकल डेस्क, आकाश अस्थाना।

रक्सौल / बीरगंज वीरगंज महानगरपालिका, ग्रीन सिटी सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र, सामुदायिक प्रहरी सेवा केन्द्र आदर्शनगर,सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल एवं सशस्त्र सीमा बल ( 47 वीं वाहिनी)के संयुक्त आयोजन में भारत नेपाल मैत्री पुल क्षेत्र में बृहत् वृक्षारोपण, सफाई तथा लगाए गए पौधों का निरीक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम प्रकाश खेतान की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

पर्यावरण संरक्षण और शहर की सुंदरता बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न निकायों के प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजु कार्की (प्रहरी नायब उपरीक्षक, जिला प्रहरी कार्यालय पर्सा) रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास अधिकारी (डीएसपी, सशस्त्र प्रहरी भन्सार गुल्म) उपस्थित रहे। सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी के सहायक सेनानायक सचिन कुमार एवं उनके बल कर्मियों की उपस्थिति रही।

इसी प्रकार अन्य अतिथियों में डा. किरन पौडेल, युवराज कटुवाल (ट्राफिक प्रहरी प्रमुख, वीरगंज), सचिन, निर्मला शर्मा, सुमित्रा नेपाल, कविता यादव (आफन्त नेपाल), नगर प्रहरी नायब निरीक्षक लाल प्रसाद लुइटेल तथा सशस्त्र प्रहरी नायब निरीक्षक अनिल कुमार ठकुर सहित अन्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।सहायक सेनानायक सचिन कुमार ने अपने उद्बोधन में भारत नेपाल के आपसी संबंधों की मजबूती पर जोर दिया साथ ही कहा कि ऐसे आयोजन से आपसी विश्वास को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान मैत्री पुल आसपास के क्षेत्र में वृक्षारोपण के साथ-साथ सफाई अभियान भी चलाया गया। साथ ही लगाए गए पौधों की स्थिति का निरीक्षण कर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल पर विशेष जोर दिया गया।स्थानीय समुदाय, प्रहरी तथा विभिन्न संघ-संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस अभियान ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सकारात्मक संदेश दिया है। आयोजकों ने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की है।