Ad Image
Ad Image
पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया || PM के आवास के बाहर पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर धरने पर राहुल गांधी || PM मोदी के आवास के बाहर धरने पर राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सभी दिग्गज || अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत पर 100% अमेरिकी आयात शुल्क की आशंका के बीच मोदी-ट्रंप की फोन पर बातचीत

नेशनल डेस्क, नीतीश कुमार।

नई दिल्ली। रूस-ईरान प्रतिबंध कानून के तहत अमेरिका की ओर से भारत पर प्रस्तावित 100 प्रतिशत आयात शुल्क को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं ने विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की।

व्यापार और रक्षा समेत कई मुद्दों पर चर्चा

बातचीत के बाद श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई। हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की। हम अपनी 'व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी' को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।

हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं।"

सहयोग मजबूत करने पर सहमति

प्रधानमंत्री कार्यालय ने बताया कि दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों ने दोनों देशों के लोगों के लाभ के लिए सहयोग को और मजबूत करने के मकसद से निकट संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई।

क्या है 100% शुल्क का मामला

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी संसद द्वारा पारित यह कानून अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस से कच्चा तेल या प्राकृतिक गैस खरीदने वाले शीर्ष पांच देशों पर 100 प्रतिशत तक आयात शुल्क लगाने का अधिकार देता है।