स्पोर्ट्स डेस्क, ऋषि राज |
नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 में सेमीफाइनल की दौड़ अब बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। आज टी20 विश्व कप 2026 में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में एक बेहद अहम और कड़ा मुकाबला खेला जाने वाला है।
सेमीफाइनल की दौड़ को देखते हुए यह मैच दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है। क्रिकेट प्रेमियों से खचाखच भरे ईडन गार्डन्स में रोमांच अपने चरम पर होगा, जहां हर रन और हर विकेट टूर्नामेंट की दिशा तय कर सकता है।
ग्रुप चरण के अहम मुकाबले में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा, जिसने अंक तालिका की तस्वीर को और दिलचस्प बना दिया है। दोनों टीमों के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ जैसा सभीत होगा क्योंकि जीत से सेमीफाइनल की राह आसान हो सकती है ।
क्रिकेट प्रेमियों को आने वाले मुकाबलों में और भी रोमांचक टक्कर देखने को मिलने की उम्मीद है।







