लोकल डेस्क, ऋषि राज।
रक्सौल: भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के तत्वावधान में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना के साथ मनाया गया। शाखा के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार के शिवनारायण कॉम्प्लेक्स परिसर में आयोजित समारोह में शाखा सचिव नरेश कुमार ने राष्ट्रध्वज फहराया। ध्वजारोहण के साथ ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत-प्रोत हो गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक ‘वन्दे मातरम्’ गायन से हुआ। उपस्थित सदस्यों एवं नागरिकों ने राष्ट्रगान और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि का संकल्प लिया।
इस अवसर पर शाखा संरक्षक अवधेश सिंह, अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सुनील कुमार, उमेश सिकारिया, बिमल कुमार सर्राफ, अजय कुमार, नीतेश कुमार सिंह, प्रशांत कुमार, अरविंद जायसवाल, विजय कुमार साह, दिनेश प्रसाद, विनोद कुमार, मनोज कुमार, सुभाष अग्रवाल, सुरेश धानोठिया, शरद सर्राफ, संतोष सिंह, शाम्भवी जायसवाल, भाजपा नेता जीतेन्द्र कुमार, अरूण कुमार, आनंद कुमार एवं वीरेंद्र सोनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कर्तव्य निभाने का संकल्प भी है। समाज में सेवा, संस्कार, सहयोग और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी भारत विकास परिषद, शाखा–रक्सौल के संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया एव सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने दी है।







