Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत-नेपाल बॉडर पर बिना पासपोर्ट-वीजा 2 विदेशी नागरिक गिरफ्तार

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार |

भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे दो विदेशी नागरिकों को सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी मैत्री पुल कस्टम के समीप चलाए गए संयुक्त जांच अभियान के दौरान हुई। गिरफ्तार लोगों की पहचान स्विट्जरलैंड की जूनिला ब्रेक श्रेष्ठा और म्यांमार के आंग निंग लैट के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों विदेशी नागरिक नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश कर रहे थे। इस दौरान सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने उन्हें रोककर दस्तावेजों की जांच की। जांच में उनके पास भारत में प्रवेश के लिए न तो वैध पासपोर्ट मिला और न ही वीजा, जिसके बाद दोनों को हिरासत में ले लिया गया।

हरैया थाना अध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि दोनों विदेशी नागरिकों से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वे भारत में किस उद्देश्य से प्रवेश करना चाहते थे और उनके पीछे किसी अन्य नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ पूरी होने के बाद दोनों को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया जाएगा।

सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सुरक्षा एजेंसियों द्वारा लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त कर दिया गया है।