Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत-नेपाल रिश्तों को नई धार दे रहा 'चंपारण एक्सपो'

लोकल डेस्क, एन के सिंह।

जिलाधिकारी पुलिस अधीक्षक ने स्टॉल्स का किया सूक्ष्म अवलोकन, आयोजकों की थपथपाई पीठ,वीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल ने की शिरकत, सीमावर्ती व्यापार पर हुई चर्चा।

पूर्वी चम्पारण: मोतिहारी के टाउन हॉल में आयोजित 'चंपारण एक्सपो 2026' अपने तीसरे दिन सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। शनिवार को एक्सपो के तृतीय दिवस के प्रथम सत्र का उद्घाटन दोपहर 2 बजे बेहद गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुए इस सत्र ने न केवल स्थानीय व्यापार बल्कि भारत-नेपाल के बीच आर्थिक सेतु को भी और मजबूती प्रदान की।

प्रशासनिक मुहर और सराहना

सत्र के दौरान जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात  विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने एक्सपो में लगाए गए विभिन्न स्टॉल्स का भ्रमण किया और प्रदर्शित उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह के आयोजन स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा देते हैं। उन्होंने आयोजकों को प्रेरित करते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे बड़े आयोजन होते रहने चाहिए ताकि चंपारण के उद्यमियों को एक बड़ा मंच मिल सके।

सीमा पार से पहुंचे व्यापारिक दिग्गज

इस आयोजन की धमक पड़ोसी देश नेपाल तक भी पहुंच गई है। आज वीरगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने एक्सपो का अवलोकन किया। इस मौके पर नॉर्थ बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के श्याम भीमसरिया और सज्जन शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सीमावर्ती व्यापार की संभावनाओं पर जोर दिया। मोतिहारी चैंबर के अध्यक्ष महेश सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए चंपारण को व्यापारिक हब बनाने का संकल्प दोहराया।

सम्मान और संस्कृति का संगम

परंपरा के अनुरूप, समारोह में आए सभी गणमान्य अतिथियों को शॉल और स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। एक्सपो में विभिन्न उद्योगों, आधुनिक स्टार्टअप्स और स्थानीय हस्तशिल्प का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है। आयोजन के सह-मीडिया प्रभारी विनय देवकुलियार ने बताया कि 26 मार्च से शुरू हुआ यह पांच दिवसीय मेला 30 मार्च तक चलेगा और इसमें हर दिन कुछ नया देखने को मिल रहा है।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

सत्र को सफल बनाने में मोतिहारी चैंबर के पदाधिकारी बीरेंद्र जालान, सुधीर अग्रवाल, सुरेश चंद्र, राजीव विजडम, संजय जायसवाल, रवि कृष्ण लोहिया, अनुपम जायसवाल, सुधांशु रंजन, डॉ. विवेक गौरव, अनिल अग्रवाल और अनिल बोहरा ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनके अलावा शहर के प्रबुद्ध व्यवसायी और भारी संख्या में आम लोग इस व्यापारिक महाकुंभ के साक्षी बने। कार्यक्रम के अंत में महासचिव आलोक कुमार ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।