Ad Image
Ad Image
अमेरिकी और ईरान के बीच प्रारंभिक समझौता, 60 दिन का सीजफायर लागू || अमेरिकी सेंट्रल कमान की घोषणा, ईरान की नाकेबंदी समाप्त || ईरान - अमेरिका में टकराव चरम पर, नए हमलों से सीजफायर पर लग सकता ब्रेक || जापान: तूफान जोंगमी ने मचाई तबाही, 60 हजार से अधिक घरों में बिजली गुल || जयराम रमेश ने लिखा पत्र, ग्रेट निकोबार परियोजना पर पुनर्विचार की अपील || नई दिल्ली के मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग से 20 की मौत, दर्जनों घायल || ट्रंप ने कहा, खाड़ी देशों की अपील पर ईरान पर हमले बंद किए गए || अदाणी समूह को अमेरिका से क्लीनचिट, आपराधिक मामलों में राहत || राहुल गांधी ने कहा, देश में बड़ा आर्थिक संकट आने वाला, आम आदमी होगा परेशान || भारत और नार्वे के बीच कुल 9 समझौतों पर हस्ताक्षर, बेहतर सहयोग की पहल: मोदी

The argument in favor of using filler text goes something like this: If you use any real content in the Consulting Process anytime you reach.

  • img
  • img
  • img
  • img
  • img
  • img

Get In Touch

भारत-नेपाल सीमा पर कार से 32 किलो गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

लोकल डेस्क, नीतीश कुमार

मोतिहारी। भारत-नेपाल सीमा स्थित मैत्री पुल पर एसएसबी और हरैया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया गया है। जांच के दौरान एक कार के गुप्त तहखाने से 32 किलो 450 ग्राम गांजा जब्त किया गया। मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी फरार बताए जा रहे हैं।

हरैया थानाध्यक्ष के अनुसार, नेपाल से भारत में गांजा की खेप लाए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसके आधार पर मैत्री पुल पर सघन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान नेपाल की ओर से आ रही एक संदिग्ध कार को एसएसबी के हेड कांस्टेबल शरण बोलकर ने रोककर जांच की।

प्रारंभिक जांच में कार के अंदर छिपे तहखाने की आशंका हुई। विस्तृत तलाशी लेने पर वाहन में बने गुप्त चैंबर से छह बंडलों में छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजा का कुल वजन 32 किलो 450 ग्राम बताया गया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बढहरवा महानंद गांव निवासी चंदेश्वर राय के पुत्र मंटू कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस तस्करी में उसके साथ तीन अन्य लोग भी शामिल थे। इनमें विवेक सिंह, सचिन सिंह और संजीव कुमार पासवान के नाम सामने आए हैं, जो पिपराकोठी क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

आरोपी के अनुसार, सीमा तक पहुंचने से पहले उसके साथी कार से उतर गए थे और योजना के तहत भारत में रेलवे फाटक के पास दोबारा वाहन में बैठने वाले थे। उसने यह भी दावा किया कि बरामद गांजा पंकज कुमार सिंह का था और नेपाल के हथौड़ा क्षेत्र में कार के गुप्त तहखाने में रखा गया था।

फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है। वहीं, फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।